scriptबांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का लहराया परचम, भाजपा सत्ता से बेदखल | Banswara nagar parishad election 2019, Congress majority | Patrika News

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का लहराया परचम, भाजपा सत्ता से बेदखल

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 19, 2019 10:49:45 am

Submitted by:

Varun Bhatt

banswara city council election result : कांग्रेस ने 36 वार्ड और भाजपा को 21 वार्ड में जीत हासिल की, तीन निर्दलीय भी जीते

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का लहराया परचम, भाजपा सत्ता से बेदखल

बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का लहराया परचम, भाजपा सत्ता से बेदखल

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव के तहत बांसवाड़ा नगर परिषद में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। यहां सूचना केंद्र में मतगणना के बाद जारी चुनाव परिणाम में 60 वार्डों में कांग्रेस ने 36 वार्ड पर अपना कब्जा किया जबकि भाजपा 21 सीटों पर सिमट कर रह गई है जबकि तीन वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने फतह की है। चुनाव नतीजों ने शहरवासियों की भाजपा बोर्ड के कार्यकाल के प्रति अपनी नाराजगी वोटों के जरिये जाहिर कर दी। मतदाताओं ने सभापति के नए चेहरे को लेकर भी कांग्रेस को समर्थन दिया। मतगणना के शुरुआती दो दौर में दोनों दलों में बराबरी रही लेकिन जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ी कांग्रेस के पक्ष में परिणाम बढ़ते गए और वह स्पष्ट बहुमत हासिल करने में सफल हो गई। परिणामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जीत का उल्लास छा गया है। चुनावों मे भाग्य आजमाने वाले 32 निर्दलीयों में से तीन भी जीत हासिल करने में सफल रहे। इनमें भाजपा के बागी के तौर पर हेमंत राणा, महेश तेली के नाम उल्लेखनीय है। चुनाव परिणामों में वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस की देवबाला ने भाजपा के कमल वाल्मीकि को हराकर छठी बार पार्षद चुनाव जीतकर बड़ी उलब्धि हासिल की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो