scriptबांसवाड़ा में नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ | Banswara news | Patrika News

बांसवाड़ा में नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 01, 2022 10:18:58 pm

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा में आजाद चौक के समीप जगदीश मंदिर से शुकवार शाम को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त सम्मिलित हुए। भजनों की स्वर लहरियों के बीच रथयात्रा विभिन्न रास्तों से होकर निज मंदिर पहुंची। रथयात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया।

बांसवाड़ा में नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ

बांसवाड़ा में नगर भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ

प्रतिवर्ष की भांति नेमा बोर्ड एवं जगदीश मंडल के संयुक्त तत्वाधान में जगदीश मंदिर से जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की यात्रा आजाद चौक, सदर बाजार, पीपली चौक, श्रीराम बाजार, महालक्ष्मी चौक, वरारवाड़ा, धनावाव होते हुए निज मंदिर पहुंची। इसमें राधावल्लभ भक्त मंडल के विनोद जोशी व दल ने भजनों की स्वर लहरियों से वातावरण को धर्ममय बना दिया। यात्रा का जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि कर स्वागत किया। रथयात्रा के पुन: जगदीश मंदिर पहुंचने के बाद महाआरती की गई, जिसका लाभ विशाल दोसी ने लिया।
पांच दशक से निकल रही यात्राबांसवाड़ा में जगन्नाथ रथ यात्रा नेमा समाज की ओर से पांच दशक से निकाली जा रही है। पहली यात्रा सेवालाल सेठ इंदौर की ओर से निकाली गई। उनके परिवार के इंदौर चले जाने के बाद रथयात्रा का जिम्मा जगदीश मंडल निर्वहन कर रहा है। इस बार नेमा रॉयल ने भी सहयोग दिया। शुक्रवार को निकाली रथयात्रा में सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, पूर्व राज्यमंत्री भवानी जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव, जगदीश मंडल अध्यक्ष महेंद्र सराफ, सचिव संदीप शाह, कोषाध्यक्ष भगवतीलाल शाह, सुनील दोसी, प्रवीण वसानिया, नेम रॉयल अध्यक्ष डॉ. राजेश वसानिया, सचिव जिम्मी सराफ, महंत आशीषानंद महाराज सहित नेमा समाजजन और बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित हुईं।
तलवाड़ा. सदर बाजार में स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में भामाशाह स्वर्गीय महेश त्रिवेदी व सुरेशचंद्र त्रिवेदी के परिवारों के द्वारा सवा तीन किलो चांदी के आकर्षण व बहुत ही सुंदर बालमुकुंद की प्रतिमा भेंट की गई। जो श्रीगणेश भवन में पंडित रोहित पण्ड्या व कपिल त्रिवेदी के आचार्यत्व में त्रिवेदी परिवार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महापूजा व महाआरती के उपरांत गाजे बाजे के साथ चांदी की गनकुटी में विराजित कर बालमुरलीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए तलवाड़ा बस स्टैंड से सूरजपोल, ब्राह्मण मोहल्ले से सदर बाजार होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो