scriptमकान का छज्जा ढहा, सात घायल | banswara news,banswara hindi news, | Patrika News
बांसवाड़ा

मकान का छज्जा ढहा, सात घायल

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा शहर के राजतालाब क्षेत्र में रविवार अपराह्न करीब तीन बजे एक मकान का छज्जा ढहने से सात जने घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद एक बालिका सहित चार को हालत गंभीर होने व अधिक चोटें आने पर रैफर किया गया है।

बांसवाड़ाDec 15, 2019 / 06:18 pm

Varun Bhatt

मकान का छज्जा ढहा, सात घायल

मकान का छज्जा ढहा, सात घायल,मकान का छज्जा ढहा, सात घायल,मकान का छज्जा ढहा, सात घायल

मकान का छज्जा ढहा, सात घायल

– घर के सामने से गुजर रहे बिनौले को देखने के दौरान हादसा

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा शहर के राजतालाब क्षेत्र में रविवार अपराह्न करीब तीन बजे एक मकान का छज्जा ढहने से सात जने घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद एक बालिका सहित चार को हालत गंभीर होने व अधिक चोटें आने पर रैफर किया गया है।
अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार राजतालाब चूनाभट्टी क्षेत्र के समीप गुजर रहे एक बिनौले को एक मकान के छज्जे से महिलाएं, युवतियां और बच्चे खड़े रहकर देख रहे थे कि अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। इससे छज्जे पर खड़े सभी लोग नीचे आ गिरे और घायल हो गए। एकाएक हुई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिनौले में शामिल और आसपास मौजूद लोग तत्काल घायलों को टैम्पो, मोटर साइकिल से ही अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में घायलों के रिश्तेदार, मुस्लिम समुदाय के युवा, महिलाएं आदि अस्पताल पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने पर पुलिस को भी व्यवस्थाएं संभालनी पड़ी।
यह हुए घायल
हादसे में राजतालाब पृथ्वीगंज निवासी तब्बू (२८) पत्नी अमीर खान, आशिफ खान (२२), अलीशा (१८) पुत्री सलीम, अल्फिया (१५) पुत्री सलीम, तनु (१०) पुत्री राजा, मुस्कान (१४) पुत्री राजा और चांद बी (३५) पत्नी नत्थे खान घायल हो गए। इनमें तनु को गंभीर चोटें आई। महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के बाद पहले तनु को उदयपुर रैफर किया गया। बाद में करीब सवा पांच बजे आशिफ, चांद बी, अलीशा को भी रैफर किया गया।
किया आर्थिक सहयोग

हादसे में घायल एक बालिका के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर समाज के युवाओं ने तत्काल आर्थिक सहयोग कर करीब २० हजार रुपए की मदद मुहैया कराई।

Home / Banswara / मकान का छज्जा ढहा, सात घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो