scriptबांसवाड़ा ; न गर्मी में झुलसे न बारिश में तरबतर हुए हड़तालियों के हौसले, बस में बैठ किया प्रदर्शन लगाए नारे | Banswara : Roadways Employee Protest in Rain | Patrika News

बांसवाड़ा ; न गर्मी में झुलसे न बारिश में तरबतर हुए हड़तालियों के हौसले, बस में बैठ किया प्रदर्शन लगाए नारे

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 22, 2018 11:10:32 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

रोडवेज कार्मिकों की हड़ताल : छठे दिन भी जारी रही हड़ताल, काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
 

Workers strike, banwara news, banswara latest hindi news, banswara Strike news,

बांसवाड़ा ; न गर्मी में झुलसे न बारिश में तरबतर हुए हड़तालियों के हौसले, बस में बैठ किया प्रदर्शन लगाए नारे

बांसवाड़ा. संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर गत 17 सितम्बर से जारी रोडवेज कार्मिकों की हड़ताल ने इन 6 दिनों में सरकार के सख्त रुख के साथ ही मौसम की मार को भी सहन किया। इसके बाद भी कार्मिक हड़ताल पर डटे हुए हैं। गौरतबल है कि गत पांच दिनों ने भीषण तपिश सहकर प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को शनिवार सुबह से ही मौसम का बदला रुख देखने को मिला। पांच दिनों से गर्मी सहन करते आ रहे कार्मिकों को एकएक सुबह से बारिश का सामना करना पड़ा। लेकिन हड़तालियों ने मौसम बदलने के बाद भी हौसले को डगमगाने नहीं दिया। और रोज की तरह ही बारिश में भी हड़ताल जारी रखी। और ऐसा भी सामने नहीं आया कि रोज की अपेक्षा बारिश के दिन कार्मिक कम संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे हों।
बस में बैठ किया प्रदर्शन

बारिश से बचने के लिए कार्मिकों ने नया तरीका इख्तियार किया और स्वयं को भीगने से बचाने के लिए कार्मिकों ने प्रदर्शन बस में बैठकर किया। इस संबंध में संयुक्त मोर्चा बांसवाड़ा शाखा अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण धरना स्थगित नहीं किया गया। चूंकि मोर्चा के पास बारिश के बचने के लिए संसाधान नहीं थे। इसलिए हड़तालियों ने बस में बैठ प्रदर्शन किया। रोज की तरह शनिवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि बस में बैठने की अनुमति संगठन की ओर से अधिकारियों से ले ली गई।
काली पट्टी बांध किया विरोध

शनिवार को हड़ताली कार्मिकों की ओर से काली पट्टी बांध कर विरोध जताया गया।

आर्थिक रूप से भी पहुंच रहा नुकसान

17 सितम्बर से हड़ताल पर उतरे कार्मिकों को सिर्फ मौसम की ही मार नहींसहनी पड़ रही बल्कि इन्हें आर्थिक नुकसान भी पहुंच रहा है। कार्मिकों ने बताया कि निगम की ओर से ‘नो वर्क नो पेमेंट’ के आदेश जारी किए गए हैं। जिसके तहत जो कार्मिक कार्य नहंी करेगा उसे उतने दिनों का भुगतान नहीं किया जाएगा। भुगतान न होने के कारण कार्मिकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
संगठन ने की आमजन से सहयोग की अपील

संगठन के शाखा अध्यक्ष ने बताया कि संगठन ने आमजन से अपील के लिए पत्र जारी किया गया है। जिसमें रोडवेज को बचाने और आमजन की सुविधा को जारी रखने के लिए किए जा रहे हड़ताल की आवाज को सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई है। साथ ही पत्र में हड़ताल के कारण आमजन को आर्थिक और शारीरिक रूप से हो रही दिक्कतों का उल्लेख भी किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो