scriptबांसवाड़ा : माही के जल से होगा महाकाल का अभिषेक, पदयात्रा कर उज्जैन पहुंचेंगे श्रद्धालु | banswara's mahadev devotees go ujjain | Patrika News

बांसवाड़ा : माही के जल से होगा महाकाल का अभिषेक, पदयात्रा कर उज्जैन पहुंचेंगे श्रद्धालु

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 17, 2018 02:27:26 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/rajasthan-news

banswara

बांसवाड़ा : माही के जल से होगा महाकाल का अभिषेक, पदयात्रा कर उज्जैन पहुंचेंगे श्रद्धालु

बांसवाड़ा. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्यानयोगी उत्तमस्वामी के सांनिध्य में माही के महाकाल तक की पदयात्रा निकाली जा रही है, जो शुक्रवार को सुबह 8 बजे जानामेड़ी स्थित रवीन्द्र ध्यान आश्रम बांसवाड़ा से प्रारंभ होगी। गुरुवार को इस पदयात्रा के लिए जलकलश की पूजा-अर्चना की गई। प्रवक्ता निखिलेश त्रिवेदी ने बताया कि पदयात्रा संयोजक महंत थावरगिरी आम्बा झेर के नेतृत्व में होने वाली इस पदयात्रा में सह संयोजक मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री तपन भौमिक, कांतिलाल व्यास और मोनी बाबा माही माता मार्ग प्रमुख रहेंगे। इस यात्रा में आशापूर्ण महाराज कलश प्रमुख और लालशंकर पारगी व भुवन पण्ड्या यात्रा की समस्त व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
पदयात्रा के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय गुरुभक्त मंडल के सदस्य मार्ग में यात्रा के 6 पड़ाव स्थलों की व्यवस्था देखेंगे। त्रिवेदी ने बताया कि सुबह ब्रह्ममुहूर्त में आश्रम से निकलने वाली यह पदयात्रा बांसवाड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कटुम्बी पहुंचेगी। जहां ग्रामीणों द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा। यह पदयात्रा 24 अगस्त को उज्जैन पहुंचेगी, जहां पर उत्तम स्वामी की उपस्थिति में विशाल शोभा यात्रा के साथ महाकाल का महाअभिषेक किया जाएगा। भुवन पण्ड्या ने बताया कि माही से महाकाल पदयात्रा के साथ वागड़ अंचल के प्रमुख धामों के अंशों को साथ में रखा जाएगा। इसके तहत मानगढ़ धाम की पवित्र मिट्टी और बेणेश्वर, घोटिया आंबा, आम्बाझेर, रामकुंड, भीमकुण्ड के साथ माही माता के पवित जल से युक्त कलश सम्मिलित किया गया है।
ईदुलजुआ 22 को, समुदाय में छाई खुशी
बांसवाड़ा. इदारा अन्जुमन इस्लामिया बांसवाड़ा की अहम बैठक गुरुवार को अन्जुमन सदर नईम शेख साहब की अध्यक्षता में हुई। इसमें अन्जुमन जनरल सेकेट्री कलीम मोहम्मद ने बताया कि बांसवाड़ा शहर में कही भी चाँद दिखाई नहीं देने पर इस्लामिक शरीयत के अनुसार शहादत मिल जाने की वज़ह से ईदुल अज़हा बकरा ईद का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जामा मस्जि़द पाला रोड से परम्परागत मार्ग से होता हुआ राजतलाब ईदगाह में ईदुल अज़हा की नमाज़ अदा की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों की ओर से हिस्सा लिया जाएगा। इस दौरान नायब सदर शफ ीक पहलवान, एजनरल सेकेट्री कलीम, मालियत सेकेट्री जाहिर एहमद, तालीम सेकेट्री सादिक अफ गानी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। इधर, ईद की तैयारियों को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। दूर दराज के लोग अपने घरों पर लौट रहे हैं। साथ ही ईद की तैयारियों में अभी से लग गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो