scriptबांसवाड़ा : शिक्षक ने समग्र शिक्षा अभियान आनंदपुरी के वाट्सअप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, हडक़ंप मचा तो कराया रिमूव | banswara :Teacher send porn video in samagra shiksha Anandpuri Whatsap | Patrika News

बांसवाड़ा : शिक्षक ने समग्र शिक्षा अभियान आनंदपुरी के वाट्सअप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, हडक़ंप मचा तो कराया रिमूव

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 18, 2019 08:54:16 pm

Submitted by:

deendayal sharma

बांसवाड़ा जिले में समग्र शिक्षा अभियान आनंदपुरी के अधिकारिक वाट्सअप ग्रुप पर एक शिक्षक ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। जैसे ही अश्लील वीडियो अन्य शिक्षक -शिक्षिकाओं ने देखा तो पूरे ग्रुप में हंगामा मंच गया। इसके बाद सीबीईईओ ने तत्काल ही शिक्षक को ग्रुप से रिमूव किया।

बांसवाड़ा में शिक्षक ने समग्र शिक्षा अभियान आनंदपुरी के वाट्सअप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, हडक़ंप मचा तो कराया रिमूव

बांसवाड़ा में शिक्षक ने समग्र शिक्षा अभियान आनंदपुरी के वाट्सअप ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो, हडक़ंप मचा तो कराया रिमूव

बांसवाड़ा/आनंदपुरी. जिले में समग्र शिक्षा अभियान आनंदपुरी के अधिकारिक वाट्सअप ग्रुप पर एक शिक्षक ने अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। जैसे ही अश्लील वीडियो अन्य शिक्षक -शिक्षिकाओं ने देखा तो पूरे ग्रुप में हंगामा मंच गया। इसके बाद सीबीईईओ ने तत्काल ही शिक्षक को ग्रुप से रिमूव किया।यहां आनंदपुरी समग्र शिक्षा अभियान की ओर से संचालित इस वाट्सअप गु्रप में पूरे ब्लॉक के पीईईओ, संस्था प्रधान, शिक्षक जुड़े हुए हैं। ग्रुप में एक शिक्षक ने सोमवार को 3.17 बजे ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दिया। यह हरकत चूक से हुई या जानबूझकर, यह स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन इससे पूरे ग्रुप में हडक़ंप मच गया। बाद में 3.31 बजे सीबीईईओ रामकुमार बलाई के निर्देश पर एडमिन रणवीरसिंह ने शिक्षक को ग्रुप से रिमूव किया और वीडियो हटाया। बताया जाता है कि इस ग्रुप में 350 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं।अधिकारिक ग्रुप में अश्लीलता आपराधिक प्रकरण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के आधिकारिक ग्रुप में इस तरह से वीडियो डालना आपराधिक प्रकरण से जुड़ा मामला है। सीबीईईओ रामकुमार बलाई ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर सीडीईओ एंजेलिका पलात ने भी सीबीईईओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो