बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : अष्टमी पर मां के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चैत्र नवरात्रि… नवाए शीश, मांगी मन की मुरादें

बांसवाड़ाApr 04, 2017 / 11:43 pm

Ashish vajpayee

Banswara: The odds of great reverence in the mother

जिले के शक्ति पीठों पर मंगलवार को नवरात्रि के तहत अष्टमी के अनुष्ठान हुए। मंदिरों में देवी भक्तों की दिनभर भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवी आराधना की। इसके साथ घरों में भी देवी भक्तों ने अनुष्ठान किए। वागड़ के प्रमुख शक्ति पीठ त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में श्रद्धा सैलाब उमड़ा। देवी भक्त कई किलोमीटर पैदल चल कर मंदिर पहुंचे और मां के आगे मत्था टेका औरअपनी मनोकामना पूर्ति की बाधा ली।
मंगलाआरती में पहुंचे हजारों…


अष्टमी पर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में सुबह की मंगला आरती का आयोजन साढ़े पांच बजे किया गया। इस दौरान मंदिर का भीतरी भाग श्रद्धालुओं से भर चुका था। इस आरती का लाभ लेने महिला, पुरुष, युवा, युवतियां और बच्चे भी पहुंचे। आरती के बाद महाप्रसाद ग्रहण कर अपने घरों की ओर रवाना हुए। इस दौरान मंदिर पुजारी पंडित नरेश द्वारा किया गया मां का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसे श्रद्धालु एकटक निहारते रहे।
सेवा में बढ़े कदम…


श्रद्धालुओं की सेवा का भाव लिए कई संगठन, संस्थाओं और मार्बल व्यवसायियों ने अल्पाहार, भोजन, और शीतल पेय की सुविधाएं उपलब्ध कराई। व्यवसायी विश्वभंर अग्रवाल और बालकृष्ण त्रिवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए इस बार भी गन्ने के रस का इंतजाम किया गया। इसके लिए गुजरात से करीब 10 टन गन्ना मंगवाया गया।
बेहतर सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम…


इधर बीते करीब 10 दिनों से बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए पंचाल समाज मंदिर ट्रस्ट मंडल की ओर से भी मंदिर के भीतर और बाहरी परिसर में टेंट लगाए, कूलर स्थापित किए और साथ ही हर जगह पर ठंडे पानी की माकूल व्यवस्था की गई। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए वहीं सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

Hindi News / Banswara / बांसवाड़ा : अष्टमी पर मां के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.