scriptबंद के दौरान कांग्रेसी विधायक के बेटे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की दुकानदार से हाथापाई, सामान बिखरा | Bharat Bandh On 10 September: Bharat Bandh in Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बंद के दौरान कांग्रेसी विधायक के बेटे की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की दुकानदार से हाथापाई, सामान बिखरा

www.patrika.com/rajasthan-news/

बांसवाड़ाSep 10, 2018 / 02:05 pm

dinesh

bharat band
बांसवाड़ा। केंद्र सरकार की नीतियों से पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेण्डर के दामों में बढ़ोतरी एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। बांसवाड़ा शहर में सोमवार को बंद के दौरान कांग्रेस के विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय के बेटे की अगुवाई में पहुंचे कार्यकर्ता हेमू कालानी चौराहे पर एक किराणा व्यापारी के बीच दुकान बंद करने को लेकर विवाद हो गया। कार्यकर्ता उस दुकानदार से उलझ गए और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हाथापाई तक हो गई। इस धक्का-मुक्की में दुकान का कुछ सामान भी गिरकर बिखर गया। जिसके बाद मौके पर हंगामें की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे जिन्होंने मामले को शांत किया।

बंद का मिला जुला असर
कहीं बंद तो कहीं खुला, केंद्र सरकार की नीतियों से पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेण्डर के दामों में बढ़ोतरी एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि अहिंसात्मक बंद में सहयोग के लिए पार्टी ने होटल व्यवसायी, ट्रांसपोर्ट व प्राइवेट बस यूनियन, निजी शिक्षण संस्था, किराणा स्टोर, गारमेंट्स शॉप सहित व्यापारिक संगठन व संस्थाओं से संपर्क किया।
कुशलगढ़ में भी बंद सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जंयतिलाल कोवालीया के नेतृत्व में नगर में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन मांगा। घाटोल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगपालसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया।
Bharat Bandh
 

सुबह नहीं दिखा बन्द का असर
कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की और से किए गए बन्द का असर बांसवाड़ा में सुबह के समय देखने को नहीं मिला। यहां सामान्य दिनों की तरह बाजार एवं अन्य प्रतिस्ठान खुले नजऱ आए। वहीं, आवागमन के साधन भी सहज रूप से यात्रियों को मिले। रोडवेज बसों का संचालन भी सामान्य दिनों की तरह जारी है। कांग्रेस ने निकाली रैली बाज़ार बन्द कराने को लेकर सुबह तकरीबन 9 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली निकाली और पेट्रोल और डिजल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। बांसवाड़ा शहर की विभिन्न सडक़ों और मार्केट में वाहन सवार कांग्रेसियों ने भ्रमण किया।
महंगाई ने तोड़ी कमर
इधर, बंद के दौरान गांधी मूर्ति पर कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई ने व्यापारियों, किसानों, कर्मचारियों, मजदूरों सभी की कमर तोड़ी है। जिसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत बंद किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो