scriptVideo : ‘बांसवाड़ा शहर गंदा है, हम शर्मिन्दा हैं…’ नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सफाई अभियान | BJP workers started cleanliness campaign | Patrika News

Video : ‘बांसवाड़ा शहर गंदा है, हम शर्मिन्दा हैं…’ नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सफाई अभियान

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 29, 2018 03:33:27 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/banswara-news

banswara

Video : ‘बांसवाड़ा शहर गंदा है, हम शर्मिन्दा हैं…’ नारे के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सफाई अभियान

बांसवाड़ा. नगर परिषद सभापति मंजूबाला पुरोहित मंगलवार को एक ओर स्वच्छता सर्वेक्षण की उदयपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित होने उदयपुर थीं, वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘शहर गंदा है, हम शर्मिन्दा हैं…’ का नारा बुलंद करते हुए शहर में सफाई अभियान शुरू किया। अभियान की शुरुआत गांधीमूर्ति पर महात्मा गांधी की प्रतिमा की सफाई से की गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश जोशी के नेतृत्व में दोपहर डेढ़ बजे कई पार्षद और नगर मंडल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रतिमा की सफाई के अलावा आसपास के क्षेत्र में सफाई की।
इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लीला पडियार, पार्षद गायत्री शर्मा, वैशाली शर्मा, सोनिय वाधवानी, धर्मेंद्र चौबीसा, नीरज मेहता, चंकी शाह, सचिन सोनी, महेंद्र शाह, जीवा, नारायण गणावा, रमेश पहलवान सहित अलीअसगर कोटावाला, नीलम जैन, कांतिलाल कलाल, सुखलाल कलाल, रमेश जोशी, राखी जैन, विमल कुमार, राजा शर्मा, राघव तलवाडिय़ा सहित कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे।
शर्मिन्दगी की बात
इस मौके पर उपाध्यक्ष योगेश जोशी ने कहा कि शहर बहुत गंदा हो रहा है। स्वच्छता सर्वे में भी शहर गंदे शहरों में शािमल था। यह हमारे लिए शर्मिन्दगी की बात है। बांसवाड़ा शहर के लोगों ने नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाया। हमारे विधायक को अच्छे वोटों से विजयी बनाया। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी का यह कर्तव्य है कि शहर को हम सुंदर व स्वच्छ बनाएं प्रधानमंत्री का सपना भी स्वच्छ व स्वस्थ भारत का है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है और इसी के तहत यह अभियान शुरू किया गया है।
टिप्पणी से इनकार
इस दौरान उपाध्यक्ष योगेश जोशी से विगत दिनों जयसमंद में हुए घटनाक्रम के संबंध में मीडियाकर्मियों ने सवाल किया, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वार्ड 19 में फैली गदंगी को लेकर जताया विरोध
बांसवाड़ा. समस्या समाधान ग्रुप के सदस्य मंगलवार को खांदू कॉलोनी के वार्ड 19 में पहुंचे और वार्ड में फैली गंदगी को लेकर रोष प्रकट किया। ग्रुप के सदस्य पार्षद नीलेश्वरी पंचाल के घर पहुंचे जहां जाकर सभी ने पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। काफी समय तक नारेबाजी के बाद पार्षद पति विजय पंचाल ने बाहर आकर वार्ड में विकास कार्य होने की बात कही।
यह कहना है स्थानीय लोगों का
उषा कलाल, कमला कलाल, गीता कलाल ने कहा- कोई सुनवाई नहीं है हम सब परेशान हैं। सारी कॉलोनी का कचरा घर के सामने डाला जा रहा है। विनोद पंवार ने बताया कि पिछले 6 महीने से उनके घर के सामने जो नाला है वह ऐसे ही गंदगी से भरा हुआ है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। इस अवसर पर ग्रुप के विजय महावर, नितेश कंसारा, मांगीलाल तेली, सचिन कंसारा, सुशील श्रीमाल, विपुल कंसारा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो