जनता दल के बाद बीटीपी को मिली सफलता
बांसवाड़ाPublished: Oct 27, 2023 10:01:46 pm
बांसवाड़ा. प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक दल रहे हैँ। 101 का जादुई आंकड़ा पाने के लिए दोनों ही दलों में चुनावी संघर्ष रहा है। तीसरा मोर्चा प्रदेश में कुछ सीटें लाकर ताकत दिखाता रहा है, किंतु गत तीन दशक में वागड़ में तीसरे मोर्चे की दृष्टि से देखें तो जनता दल के बाद भारतीय ट्राइबल पार्टी ही दो या इससे अधिक सीटें किसी एक चुनाव में ला पाई हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव

वागड़ में बीते 30 वर्षों में 1993 से 2018 तक छह चुनाव की अवधि में बांसवाड़ा में जनता दल और बीटीपी ही ऐसे राजनीतिक दल रहे हैं, जिसके प्रतिनिधियों को जनता ने सदन में भेजा है। इसके अतिरिक्त अन्य सीटों से तीसरे मोर्चे के रूप में प्रतिनिधित्व किसी दल को नहीं मिल पाया है। चुनावी रणभेरी बजने के बाद अगले माह मतदान होना है। ऐसे में यह भविष्य के गर्भ में है कि भाजपा व कांग्रेस के अतिरिक्त कोई अन्य दल किसी सीट पर जीत हासिल कर पाता है या बीटीपी अपना करिश्मा दोहरा पाएगी।