हर्षोल्लास से मनाया वीर हनुमान जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा
जिले में कई स्थानों पर हुए आयोजन
बांसवाड़ा
Published: April 16, 2022 09:44:22 pm
बांसवाड़ा. कुशलगढ़. नगर सहित आसपास क्षेत्र में वीर हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम को बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ओर एकता समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के हिरण नदी स्थित बावलियाखाल हनुमान मंदिर से गाजे बाजे संग शोभायात्रा निकली जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः मन्दिर परिसर पहुंची जहा विशेष पूजा अर्चना के बाद महाआरती ओर भंडारा हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे अश्व पर भगवा ध्वज लिए युवा चल रहे थे उसके बाद राम सीता,भोलेनाथ ओर वीर हनुमान का रूप धरकर कलाकार बैठे हुए थे। शोभायात्रा में मप्र के झाबुआ जिले से आए कलाकारों का भगोरिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में तोप से पुष्प वर्षा की जा रही थी वही अंत में हाथों में धनुष लिए भगवान राम की नीलवर्ण प्रतिमा आकर्षक लग रही थी। शोभायात्रा में बजरंगदल, विहिप ओर एकता समिति के सदस्य भगवा साफा पहने जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर, प्रधान कांनहींग रावत, नगर पालिका अध्यक्ष बबलू मईड़ा, उपाध्यक्ष नितेश बैरागी बजरंगदल अध्यक्ष रवि भाभोर, सचिन विश्वकर्मा, विहिप के कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्षद राहुल सोनी की ओर से ठंडाई की व्यवस्था की गई। बावलियाखाल हनुमान मंदिर पर आकर्षक सज्जा की गई। भगवान को चौला चढ़ा़या गया और अखण्ड रामायण का पाठ किया गया। इधर घोडादरा हनुमान मंदिर पर भी सीताराम महाराज के सानिध्य में विविध धार्मिक आयोजन हुए भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया और भंडारा हुआ।

हर्षोल्लास से मनाया वीर हनुमान जन्मोत्सव, निकाली शोभायात्रा
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
