scriptबांसवाड़ा : भगवान के दर्शन कर लौट रही महिला पर झपटे बाइक सवार, गले से लूट ले गए 1 लाख का मंगलसूत्र | chain snatching with woman in banswara | Patrika News

बांसवाड़ा : भगवान के दर्शन कर लौट रही महिला पर झपटे बाइक सवार, गले से लूट ले गए 1 लाख का मंगलसूत्र

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 30, 2018 11:39:10 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/rajasthan-news

banswara

बांसवाड़ा : भगवान के दर्शन कर लौट रही महिला पर झपटे बाइक सवार, गले से लूट ले गए 1 लाख का मंगलसूत्र

बांसवाड़ा. शहर की बाहुबली कॉलोनी में रविवार शाम एक बार फिर बाइक सवार दो युवकों ने राह चलती महिला के गले से मंगलसूत्र लूट लिया। एक वर्ष में एक के बाद एक चेन स् नैचिंग की घटनाओं से आहत समाजजनों का रोष फूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस को समाजजनों ने खरी-खरी सुनाई और दाहोद रोड जाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद समाजजन माने और रोड से जाम हटाया। रविवार शाम करीब पौने छह बजे बाहुबली कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय गुणमाला पत्नी जयंतीलाल तलाटी चातुर्मास के कार्यक्रम में शिरकत कर घर लौट रही थी।
इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उनके गले से तकरीबन साढ़े तीन तोला का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर ले भागे पीडि़त महिला एकाएक कुछ समझ नहीं पाई लेकिन जब उन्होंने गले में हाथ लगा कर देखा तो चेन लूट लेने की जानकारी हुई। तब तक बाइक सवार युवक तेजी से निकल भागे। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इक_ा किया और घटना से अवगत कराया। जिसके बाद डीवाईएसपी ब्रजराजसिंह चारण मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए और पुलिस का सख्ती बरतने की बात कही।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखे चेन स्नैचर
महिला की चेन छीनकर भागने वाले लुटेरे जैन मंदिर के पास लगे सीसीटीवी $फुटेज में साफ नजर आए। क्षेत्रवासियों ने स्नैचर्स की फुटेज पुलिस को भी उपलब्ध कराई। घटना के बाद समाज के लोगों ने आक्रोश प्रकट किया और उचित कार्रवाई करने की मांग की।
जाम किया दाहोद रोड
एक वर्ष में हुई घटनाओं में उचित कार्रवाई न होने से असंतुष्ट समाजजनों ने शाम को ही दाहोद रोड जाम कर दिया और ठोस कार्रवाई की मांग करने लगे। इससे दाहोद रोड पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। एक बार फिर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे डीवाईएसपी चारण ने समाजजनों से समझाइश की और जाम हटाने की बात कही। इस पर समाजजनों ने ठोस कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक अर्जुन बामनिया ने भी पुलिस से ठोस कार्रवाई करने की बात कही और पूर्व की घटनाओं में भी उचित कार्रवाई न होने का हवाला दिया। इस पर पुलिस अधिकारी ने सोमवार सुबह कार्यालय में मिल चर्चा करने और पुरानी सभी घटनाओं की जानकारी लेकर पहुंचने की बात कही। पुलिस की काफी देर समझाइश के बाद समाजजन मौके से हटे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो