scriptमध्यप्रदेश से राजस्थान में शादी करने पहुंचा दूल्हा, लेकिन इस वजह से आधी रात में बिना दुल्हन लौटी बारात | Child marriage stopped in Banswara, Baraati returned back | Patrika News

मध्यप्रदेश से राजस्थान में शादी करने पहुंचा दूल्हा, लेकिन इस वजह से आधी रात में बिना दुल्हन लौटी बारात

locationबांसवाड़ाPublished: May 14, 2019 12:48:40 pm

Submitted by:

deendayal sharma

www.patrika.com/banswara-news

banswara

मध्यप्रदेश से राजस्थान में शादी करने पहुंचा दूल्हा, लेकिन इस वजह से आधी रात में बिना दुल्हन लौटी बारात

बांसवाड़ा. जिले के बागीदौरा क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात मध्य प्रदेश के नागदा के मुंडला से आई बारात को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। बच्ची के नाबालिग होने की सूचना पर मौके पर पहुंची कलिंजरा थाना पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम सदस्यों ने बच्ची के दस्तावेज की जांच करने पर उसकी उम्र शादी योग्य नहीं पाई। इसके बाद परिजनों को पाबंद किया। बागीदौरा क्षेत्र के गांव में दो बेटियों का विवाह एक ही दिन 12 मई को तय किया था, जिसके तहत बड़ी बेटी की बारात भोपाल और छोटी बेटी की बारात मुंडला नागदा से आई थी।
बांसवाड़ा : फर्जी अंकतालिका से बेटी को बालिग बताकर गुमराह किया, शाला दर्पण रेकार्ड से खुली पोल तो रुकवा दी शादी

देररात हुई कार्रवाई
मामले को लेकर चाइल्ड लाइन 1098 के कमलेश बुनकर ने बताया कि रात तकरीबन सवा 11 बजे एक ही घर में दो नाबालिगों के बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर पुलिस और एसडीएम को सूचना दी। और तकरीबन 12 बजे वे स्वयं और सदस्य कांतिलाल यादव मौके पर पहुंचे। तब कलिंजरा थाना पुलिस की उपस्थिति में दोनों बेटियों के दस्तावेज की जांच की गई। इसमें छोटी बेटी की उम्र 14 वर्ष सामने आई। इस पर परिजनों को पाबंद किया और रात तकरीबन एक बजे बारात को वापस लौटा दिया गया। बड़ी बेटी के शिक्षा संबंधी दस्तावेज जांचने पर उसकी आयु विवाह योग्य पाई गई। इस पर उसका विवाह रीति रिवाजों से संपन्न हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो