scriptमुख्यमंत्री अशोक गहलोत बांसवाड़ा पहुंचे, 6 करोड़ की लागत से बने विवेकानंद मॉडल स्कूल का किया उद्घाटन | CM Ashok Gehlot In Banswara | Patrika News

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बांसवाड़ा पहुंचे, 6 करोड़ की लागत से बने विवेकानंद मॉडल स्कूल का किया उद्घाटन

locationबांसवाड़ाPublished: Jun 25, 2019 02:01:38 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

CM Ashok Gehlot In Banswara : डूंगरपुर जिले में कार्यक्रम सम्पन्न कर बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र में मडक़ोला मोगजी पहुंचे सीएम

banswara

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बांसवाड़ा पहुंचे, 6 करोड़ की लागत से बने विवेकानंद मॉडल स्कूल का किया उद्घाटन

बांसवाड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे अपने प्रस्तावित दौरे के अनुसार बांसवाड़ा (Banswara Latest News) पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर बने हेलीपेड पर पहुंचने के बाद स्थानीय नेताओं, जनप्रतिनिधियों व अन्य ने सीएम का स्वागत किया। गहलोत ने यहां आनंदपुरी क्षेत्र के पंचायत मडक़ोला मोगजी में 6 करोड़ की लागत से नए बने विवेकानंद मॉडल विद्यालय (Vivekanand Model School) का उद्घाटन और प्रस्तावित बालिका छात्रावास व प्राथमिक विद्यालय का शिलान्यास किया।
राजस्थान में कर्ज माफी घोटाला : डूंगरपुर में मंत्री के दौरे के बाद छह कार्मिक निलंबित, बांसवाड़ा में दोषियों को ‘अभयदान’!

कांगे्रस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि सीएम द्वारा जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है। इसमें शिक्षामंत्री गोविंदसिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara), प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव, राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया, विधायक महेंद्रजीतसिंह मालवीया भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कलक्टर, एसपी व नेताओं ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री डूंगरपुर (Dungarpur Latest News) में कार्यक्रम को सम्पन्न कर बांसवाड़ा पहुंचे है। यहां जनसभा के बाद वह रवाना हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो