scriptVideo : भारत बंद : बांसवाड़ा में कहीं बंद तो कहीं खुला, दुकानें बंद करवाने वाहनों पर निकले कांग्रेसी, दिखा मिलाजुला असर | Combination Effect of Bharat Band In Banswara | Patrika News

Video : भारत बंद : बांसवाड़ा में कहीं बंद तो कहीं खुला, दुकानें बंद करवाने वाहनों पर निकले कांग्रेसी, दिखा मिलाजुला असर

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 10, 2018 11:34:03 am

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/banswara-news

banswara

Video : भारत बंद : बांसवाड़ा में कहीं बंद तो कहीं खुला, दुकानें बंद करवाने वाहनों पर निकले कांग्रेसी, दिखा मिलाजुला असर

बांसवाड़ा. केंद्र सरकार की नीतियों से पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेण्डर के दामों में बढ़ोतरी एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया। बंद को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला कांगे्रस कमेटी के जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने बताया कि अहिंसात्मक बंद में सहयोग के लिए पार्टी ने होटल व्यवसायी, ट्रांसपोर्ट व प्राइवेट बस यूनियन, निजी शिक्षण संस्था, किराणा स्टोर, गारमेंट्स शॉप सहित व्यापारिक संगठन व संस्थाओं से संपर्क किया है।
प्रवक्ता इमरान खान पठान ने बताया कि यह बंद सुबह से अपराह्न तीन बजे तक रहेगा। इस दौरान कांग्रेस जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि सम्मिलित रहे। कुशलगढ़ में भी बंद सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जंयतिलाल कोवालीया के नेतृत्व में नगर में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखकर समर्थन मांगा। घाटोल में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगपालसिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आग्रह किया।
सुबह नहीं दिखा बन्द का असर
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की और से किए गए बन्द का असर बांसवाड़ा में सुबह के समय देखने को नहीं मिला। यहां सामान्य दिनों की तरह बाजार एवं अन्य प्रतिस्ठान खुले नजऱ आए। वहीं, आवागमन के साधन भी सहज रूप से यात्रियों को मिले। रोडवेज बसों का संचालन भी सामान्य दिनों की तरह जारी है। कांग्रेस ने निकाली रैली बाज़ार बन्द कराने को लेकर सुबह तकरीबन 9 बजे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर रैली निकाली और पेट्रोल और डिजल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया। बांसवाड़ा शहर की विभिन्न सडक़ों और मार्केट में वाहन सवार कांग्रेसियों ने भ्रमण किया।
महंगाई ने तोड़ी कमर
इधर, बंद के दौरान गांधी मूर्ति पर कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बागीदौरा विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने कहा कि सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई ने व्यापारियों, किसानों, कर्मचारियों, मजदूरों सभी की कमर तोड़ी है। जिसके विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत बंद किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो