scriptराजस्थान में पुरुष ने दूसरे धर्म की महिला से किया था विवाह, जानिएं क्यों मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए मचा बवाल? | Confused at the funeral after the death of an elder in banswara | Patrika News

राजस्थान में पुरुष ने दूसरे धर्म की महिला से किया था विवाह, जानिएं क्यों मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए मचा बवाल?

locationबांसवाड़ाPublished: Dec 10, 2019 05:05:31 pm

Submitted by:

deendayal sharma

ajab gajab news, banswara news in hindi : कोतवाली थाना इलाके का मामला, देर शाम को मोर्चरी में रखवाया शव

राजस्थान में पुरुष ने दूसरे धर्म की महिला से किया था विवाह, जानिएं क्यों मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए मचा बवाल?

राजस्थान में पुरुष ने दूसरे धर्म की महिला से किया था विवाह, जानिएं क्यों मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए मचा बवाल?


बांसवाड़ा. शहर में सोमवार को एक बुजुर्ग की मौत पर अंतिम क्रियाकर्म के तरीके में अंतर जातीय विवाह आड़े आ गया। बुजुर्ग ने इसाई महिला से शादी की थी और उसके साथ जीवनपर्यंत रहा। इससे शव दफनाया जाए या दाह संस्कार किया। इसे लेकर देर शाम तक उहापोह की स्थिति रही। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन कुछ नहीं हो पाया। आखिर में अंतिम संस्कार नहीं हो पाने पर शव महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस के अनुसार मुस्लिम कॉलोनी निवासी भारतसिंह सिसोदिया (93) पुत्र नाहरसिंह राजपूत ने ईसाई परिवार की सरोज से की थी। दोनों की यह दूसरी शादी थी और वे लंबे समय से नबीपुरा में किराए का मकान में रह रहे थे। मंगलवार को भारतसिंह की मौत हो गई। जब उसे ईसाई कब्रिस्तान में दफनाने की बात हुई, तो मसीही समाज के लोगों ने एतराज उठाया। समाज जनों का कहना था कि दफनाने के बाद भारतसिंह के किसी परिजन ने सवाल खड़ा किया तो क्या जवाब देंगे। उन्होंने किसी तरह की रिपोर्ट पर ही भारत सिंह को अपने कब्रिस्तान में दफनाने देने की बात रखी।
घंटों तक घर में पड़ा रहा शव : – विवाद के चलते घंटों तक भारतसिंह का शव उसके घर में पड़ा रहा। जानकारी पर इलाके के पार्षद सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बाद में वे कोतवाली थाना पहुंचे। मामला सीआई भैयालाल के समक्ष रखने पर पुलिस ने मृतक के मूल गांव कुशलगढ़ मेंं सम्पर्क करने का प्रयास किया। इस बीच शाम ढलने तक कोई समाधान नहीं निकलने पर पर शव मोर्चरी में रखवाया गया। मामले को लेकर कोतवाली सीआई भैयालाल आंजना का कहना है कि मृतक की ईसाई पत्नी और उसके परिजन दफनाने के पक्ष में रहे, तो कब्रिस्तान में हिंदू के अंतिम संस्कार पर बाद में सवाल उठने का अंदेशा हुआ। मामला साधारण मृत्यु का है, लिहाजा पुलिस कार्रवाई की गुंजाइश नहीं है। मृतक के वारिस सामने नहीं आने से शव सुरक्षित रखवाकर नियमानुसार नगर परिषद को संस्कार के लिए पत्र लिखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो