scriptVideo : बांसवाड़ा : शहर की समस्याओं को लेकर सडक़ पर उतरे कांग्रेसी, कलक्टर से बोले- जब प्रशासन भी नहीं सुनेगा तो जनता कहां जाएगी | Congress protest against district administration | Patrika News

Video : बांसवाड़ा : शहर की समस्याओं को लेकर सडक़ पर उतरे कांग्रेसी, कलक्टर से बोले- जब प्रशासन भी नहीं सुनेगा तो जनता कहां जाएगी

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 02, 2018 01:10:35 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/rajasthan-news

banswara

Video : बांसवाड़ा : शहर की समस्याओं को लेकर सडक़ पर उतरे कांग्रेसी, कलक्टर से बोले- जब प्रशासन भी नहीं सुनेगा तो जनता कहां जाएगी

बांसवाड़ा. यूथ कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस की ओर से जिले एवं शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं पर बुधवार को नगर परिषद, जिला- पुलिस प्रशासन, विधायक के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई, नारेबाजी की एवं पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और कलेक्ट्री परिसर में पहुंचने से शुरू हल्ला ज्ञापन देने तक जारी रहा। कलक्टर के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेस पदाधिकारियों ने खस्ताहाल सडक़ों सहित जनता से जुड़े मामलों में बिगड़ते हालात पर प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाने पर यहां तक कह दिया कि जब प्रशासन भी नहीं सुनेगा तो आखिर जनता किसके पास जाएगी। आप गली-मोहल्लों में आकर जनता के हाल को देखो। पदाधिकारियों ने कलक्टर से कहा कि आपका झुकाव पक्ष के साथ ज्यादा है, कभी-कभी जनता के हित में विपक्ष को भी सुनना चाहिए। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नही होता है तो जन आंदोलन छेड़ा जाएगा।
हम चोर-उचक्के नहीं हंै….
इससे पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय एकत्रित हुए। इसके बाद विभिन्न मार्गों से रैली निकाली। नगरपरिषद से रैली कलेक्ट्री पहुंची तो यहां मुख्य गेट पर ही पुलिस ने रोकने के प्रयास किए, लेकिन विफल रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों व पुलिस के बीच भी तकरार हो गई। पुलिस ने प्रतिनिधि मण्डल को भीतर जाने को कहा, लेकिन नही ंसुनी। जिलाध्यक्ष जैन ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि है कोई चोर उचक् के या असामाजिक तत्व नहीं जो कलक्टर हमसे मिलने में हिचक रहे है । पदाधिकारियों ने रघुपति राघव राजा राम… रामधुन का गान भी किया। इस अवसर पर जैनेंद्र त्रिवेदी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नटवर तेली, पार्षद इमरान खान, मनीष देव जोशी, पार्षद देवबाला राठौड़, सीता डामोर, जाहिद अहमद सिंधी, अमजद हुसैन, विमल भट्ट, आशिष मेहता, अब्दुल वहीद चौहान, यूसुफ मेवाफरोश, सुरेश कलाल, धनेश्वर यादव, मनीष त्रिवेदी, रीतेश जैन नानी, शैलेंद्र वोरा, नवाब फौजदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये बातें रखी सामने
सडक़ों की दशा बिगड़ गई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हंै। कोई ध्यान तक नहीं दे रहा हैं।
सफाईकर्मी भर्ती में भ्रष्टाचार हुआ है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो। विकास सहित अन्य कार्यों व स्थल चयन को लेकर आमजनता व जनप्रतिनिधियों की राय नही ली जाती। जिले में अपराध बढ़ रहा है। चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, ड्रग्स के अवैध कारोबार पर पुलिस मूकदर्शक बनी हुई हैं। जलदाय विभाग से गंदे पानी की सप्लाई एवं विद्युत निगम की ओर से अघोषित बिजली कटौती की जा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो