scriptराजस्थान : लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी, 10 में से 7 सीटों पर मारी बाजी | Congress won in Rajasthan Panchayati Raj by-election | Patrika News

राजस्थान : लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी, 10 में से 7 सीटों पर मारी बाजी

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 03, 2019 12:19:09 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Rajasthan Panchayati Raj By-Elections : पंचायती राज उपचुनावों में कांग्रेस पर राहत के छींटे बरसे, कुशलगढ़ में एक सीट का परिणाम लॉटरी से निकला

banswara

राजस्थान : लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद उपचुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी, 10 में से 7 सीटों पर मारी बाजी

बांसवाड़ा. लोकसभा चुनाव (Banswara Lok Sabha Election 2019)में मिली करारी हार के बाद पंचायतीराज संस्थाओं के लिए हुए उपचुनाव (Rajasthan Panchayati Raj By-Elections) में कांग्रेस को राहत मिली है। जिले में दस पंचायत समिति सदस्यों के उपचुनाव में कांग्रेस ने सात पर जीत दर्ज की, वहीं भाजपा को तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कुशलगढ़ में एक सीट पर परिणाम लॉटरी से निकाला गया। ईवीएम से हुए चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने नोटा बटन भी दबाया।
तीन वार्डों में कांगे्रस विजयी
कुशलगढ़. कुशलगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के 5 वार्डों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने 5 में से 3 वार्ड में जीत दर्ज की। कांग्रेस ने वार्ड 10 पोटलिया भगतपुरा, 14 पाटन चौखवाड़ा व शोभावटी तथा वार्ड 15 छोटी सरवा बावलियापाड़ा में जीत दर्ज की। वहीं भाजपा वार्ड 11 मोहकमपुरा सातलिया व वार्ड 16 बिजोरी बड़ी, गोपालपुरा व मूंदड़ी में विजयी रही। विधायक रमीला खडिया की गृह पंचायत वार्ड 10 में कांग्रेस की रसीला खडिया ने भाजपा की संगीता को 617 मतों से हराया। रसीला को 2447 व संगीता को 1830 मत मिले। 120 मत नोटा में गए। वार्ड 11 में भाजपा की सुकी देवी ने कांग्रेस की शीला को 206 मतों से हराया। सुकी देवी को 1916 मत व शीला को 1710 मत मिले। 96 मत नोटा में गए। वार्ड 14 में कांग्रेस के भैरवलाल डामोर ने भाजपा के रायचन्द को 952 मतों से हराया। भैरवलाल डामोर को 3189, रायचंद को 2237, बीटीपी के राकेश निनामा को 710 मत मिले व 78 मत नोटा में गए।
पंचायतीराज उपचुनाव में महिलाओं का बोलबाला, कुशलापाड़ा में सपना और फेफर में कमला बनी सरपंच

प्रधान पद की जोड़तोड़ शुरू
उपचुनाव के परिणाम के बाद अब प्रधान पद के लिए दोनों राजनीतिक दलों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। पंचायत समिति कुशलगढ़ में 17 वार्ड हैं, जिनमें दोनों दलों के पास आठ-आठ सदस्य हैं। एक वार्ड निर्दलीय के पास है। ऐसे में निर्दलीय को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दावपेंच खेले जा रहे हैं। गत चुनाव के दौरान भी यही स्थिति थी। निर्दलीय चंपा भूरिया ने कांगे्रस को समर्थन दिया था, जिससे रमीला खडिय़ा प्रधान बनी थी। खडिय़ा को फर्जी अंकतालिका के मामले में पद से हटाने पर उप प्रधान चंपा को प्रधान बनाया गया था।
लॉटरी से निकाला परिणाम
वार्ड 15 में मुकाबला रोचक रहा। यहां कांगे्रस की एतु और भाजपा के शंभुलाल को 1620-1620 वोट मिले। लॉटरी से निकाले परिणाम में एतु ने बाजी मारी। बीटीपी के महेश कुमार को 411 मत मिले, जबकि 65 मत नोटा में गए। वार्ड 16 में भाजपा के वीपीसिंह ने कांग्रेस के सुनिल को 444 मतों से हराया। वीपीसिंह को 2924 व सुनील को 2480 मत मिले, जबकि 147 मत नोटा में गए।
देरी से शुरू हुई मतगणना
ईवीएम मशीनों को बैलेट यूनिट कंट्रोल यूनिट से नहीं जोडऩे के कारण ईवीएम नहीं खुली। एक्सपर्ट से राय लेने के बाद मतगणना प्रारम्भ हुई। वार्ड 16 के द्वितीय राउंड की पहली टेबल में ईवीएम मशीन नहीं खुलने से मतगणना आधे घण्टे तक रुकी रही। 10 नम्बर वार्ड के अंतिम रांउड में भी ईवीएम मशीन नहीं खुली। इससे परिणाम घोषित करने में 1 घण्टे से अधिक देरी हुई। सुबह 8.30 प्रारम्भ हुई मतगणना दोपहर 12 बजे तक चली।
भाजपा से छीनी सीट
छाजा. आनन्दपुरी पंचायत समिति में वार्ड चार ओबला के उपचुनाव में कांग्रेस की लक्ष्मीदेवी ने बीजेपी कीरमीला को 800 से मतों से हराया। कांग्रेस की जीत के साथ ही कार्यकर्ताओं में खुशी कीलहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी देवी का स्वागता किया व जुलूस निकाला। इस मौके पर जिला प्रमुख रेशम मालवीया, प्रधान धर्मिष्ठा पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर देवतरा, सन्तोष पटेल, सरपंच कंकू देवी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस की शीला देवी 831 वोटों से विजयी
सज्जनगढ़. पंचायत समिति सदस्य उपचुनाव में वार्ड 17से कांग्रेस की शीला देवी 831 वोटों से विजयी रही। यह सीट पहले भाजपा के कब्जे में थी। उपखण्ड अधिकारी दीनानाथ बव्वल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। सुबह आठ बजे पंचायत समिति सभाहॉल में मतगणना शुरू हुई। इस दौरान प्रधान मोती भुरिया, कान्तिलाल पंचाल, नटवरलाल, राजेन्द्र, निलेश मेरावत, छगनलाल, बसन्तलाल के अलवा तहसीलदार खातुराम कटारा, विकास अधिकारी रमेशचन्द्र घनेद, थानाधिकारी प्रवीणसिंह मौजूद रहे।
वागड़ की 16 प्रतिभाओं का प्रशासनिक सेवाओं में चयन, 6 अभ्यर्थी बने तहसीलदार

यहां भी कांगे्रस जीती
परतापुर. गढ़ी पंचायत समिति के वार्ड 14 के उपचुनाव में कांग्रेस की मेवा रेबारी 762 मतों से विजेता रही। चुनाव में 6486 में से 2272 मतदाताओं ने वोट दिए। पंचायत समिति सभागार मेंउपखण्ड अधिकारी रामचन्द्र खटीक के निर्देशन में मतगणना में कांग्रेस की मेवा को 1 हजार 499 वोट ओर भाजपा की मूली पत्नी मादु को 737 वोट मिले। 36 वोट नोटा में गए। खटीक ने विजयी प्रत्याशी को शपथ दिलाकर प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर तहसीलदार गोपाललाल बंजारा, सीआई गजेन्द्रसिंह आदि उपस्थित रहे। मेवा का पूर्व विधायक रमेशचन्द्र पंड््या, मणिलाल पटेल, दिनेश पंड्या, ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापनारायण पाटीदार, लालजी पाटीदार, दशरथसिंह वाघेला, राजेन्द्र भट्ट, धर्मेन्द्रसिंह चौहान, किशन सोलंकी आदि ने स्वागत किया।
कांग्रेस और भाजपा में बंटवारा
घाटोल. घाटोल पंचायत समिति के दो रिक्त रिक्त पदों पर हुए चुनाव में एक में कांगे्रस व एक में भाजपा ने जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 18 में कांगे्रस की प्रेमलता ने भाजपा की कविता को हराया। प्रेमलता को 1695 व कविता को 1413 वोट मिले। 95 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। वार्ड 24 में भाजपा के खातुराम को 2850 तथा कांगे्रस के भवानीशंकर को 604 वोट मिले। 96 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो