scriptबांसवाड़ा में कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 104 हुआ, विदेशों और दूसरे राज्यों से आए लोगों से बढ़ी टेंशन | Covid-19 patients number became 104 in Banswara | Patrika News

बांसवाड़ा में कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 104 हुआ, विदेशों और दूसरे राज्यों से आए लोगों से बढ़ी टेंशन

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 12, 2020 05:19:23 pm

Coronavirus Updates, Covid-19 In Rajasthan : सुबह कजाकिस्तान से आया एक युवक और एक अन्य महिला ने दौड़ाया, रात को महिला के पति और किर्गिस्तान से छींच लौटे के युवक के रोगी की पुष्टि

बांसवाड़ा में कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 104 हुआ, विदेशों और दूसरे राज्यों से आए लोगों से बढ़ी टेंशन

बांसवाड़ा में कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा 104 हुआ, विदेशों और दूसरे राज्यों से आए लोगों से बढ़ी टेंशन

बांसवाड़ा/परतापुर. जिले में चंद दिनों घटने के बाद विदेशों और गुजरात से आए एक जने से कोरोना संक्रमण का संकट शनिवार को फिर गहरा गया। यहां जिला अस्पताल की लैब से सुबह गढ़ी क्षेत्र का एक युवक और एक महिला पॉजिटिव आने की जानकारी पर दिनभर चिकित्सा विभागीय दल दौड़भाग करते नजर आए। इसके बाद रात में महिला के पति का रिपीट सेंपल और छींच में विदेश से आया युवक पॉजिटिव होने की पुष्टि ने बैचेनी बढ़ा दी। सीएमएचओ डॉ. हीरालाल ताबियार ने बताया कि जिला अस्पताल की लैब में शुक्रवार को लगाए 155 सेंपल की जांच रिपोर्ट पेंडिंग रही, जो शनिवार सुबह मिली। इसमें दो और पॉजिटिव आए, जबकि 148 नेगेटिव रहे। इनमें पांच नतीजे पेंडिंग रहे। पॉजिटिव युवक सरेड़ी बड़ी का है, जो कजाकिस्तान से हाल ही लौटा।
इसके अलावा दूसरी महिला गामड़ी नारायण गांव की है। महिला का पति अहमदाबाद से आया था, जिसका सेंपल जांच के अधीन लंबित रहा, लेकिन वह खुद पॉजिटिव आई। इन दोनों नए पॉजिटिव गढ़ी क्षेत्र के होने से वहां बीसीएमएचओ के निर्देशन में टीमें जुटाई गईं। उधर, बीसीएमओ डॉ. दीपिका रोत ने बताया कि सरेड़ी बड़ी में संक्रमित मिला 21 वर्षीय युवक कजाकिस्तान में एमबीबीएस कर रहा था। वह 28 जून को वहां से निकला और अहमदाबाद एयरपोर्ट से सीधे गांधीनगर में क्वारेंटीन किया गया। इसके बाद 5 जुलाई को सरेड़ी बड़ी आने पर होम क्वारेंटीन किया गया। फिर 8 जुलाई को उसका सेंपल लिया गया, जों पॉजिटिव आया। इसके अलावा गामड़ी नारायण की पॉजिटिव महिला का पति अहमदाबाद से 4 जुलाई को लौटा था। 7 जुलाई को लिए महिला, उसके पति और बेटी सहित कुल 29 लोगों के संदेह पर सेंपल लिए गए। इनमें बेटी सहित अन्य नेगेटिव आए, जबकि महिला पॉजिटिव रही और पति का सेंपल रिपीट भेजा गया।
बांसवाड़ा, कुशलगढ़ और बागीदौरा विधायक बोले- हमारे रग-रग में बसी है कांग्रेस, देखें वीडियो…

गढ़ी के दो और गांवों से संपर्क से खौफ, लिए 40 सेंपल
बीसीएमएचओ डॉ. रोत के अनुसार सरेड़ी बड़ी के युवक के सम्पर्क 8 लोग ही आए, लेकिन गामड़ी नारायण में संक्रमित महिला की हिस्ट्री लेने पर तीन गांवों के लोग मिलने-जुलने की जानकारी हुई। इनमें आठ माह के बच्चे सहित 10 जने रोगी के गांव के जबकि 10 मादलदा और 11 कुवालिया के हैं। इसके अलावा महिला के सम्पर्क में आनंदपुरी ओर घाटोल में रिश्तेदार भी आने की जानकारी पर दोनों ब्लॉक के अधिकारियों को सूचना दी गई। अब परतापुर में दोनों संक्रमितों से जुड़े 39 लोगों के अलावा एक कैदी यानी कुल 40 की सेम्पलिंग की जा रही है।
रात के नतीजों ने छींच-बागीदौरा में बढ़ाई टेंशन
देररात जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. नंदलाल चरपोटा ने बताया कि गामड़ी नारायण की पॉजिटिव महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा एक अन्य छींच का युवक पॉजिटिव आया है। बागीदौरा बीसीएमएचओ के अनुसार छींच का 20 वर्षीय युवक किर्गिस्तान में अपने दोस्तों के साथ एमबीबीएस कर रहा था। वह 28 जून को अहमदाबाद आया और गांधीनगर में 5 जुलाई तक बगैर टेस्ट क्वॉरंटीन रहा। इसके बाद बांसवाड़ा आने पर बागीदौरा में शाम को सेंपलिंग कर उसे आइसोलेट किया गया। इसका नतीजा लंबित रहा और सेंपल रिपिट करने के एक दिन बाद शनिवार रात पॉजिटिव आया।

ट्रेंडिंग वीडियो