scriptबांसवाड़ा-रतलाम मार्ग के संकरे पुल पर डंपर खराब, दस घंटे लगा रहा जाम | Damper damaged on narrow bridge of Banswara-Ratlam road, jam for hours | Patrika News

बांसवाड़ा-रतलाम मार्ग के संकरे पुल पर डंपर खराब, दस घंटे लगा रहा जाम

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 18, 2019 07:09:52 pm

Submitted by:

deendayal sharma

बांसवाड़ा से हाइवे 227 ए पर छोटी सरवन के निकट नदी के संकरे पुल पर शनिवार रात पत्थर से लदा डंपर खराब होने से करीब दस घंटे जाम लगा रहा। इस बीच, मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे डंम्पर को हटाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।

banswara

बांसवाड़ा-रतलाम मार्ग के संकरे पुल पर डंपर खराब, दस घंटे लगा रहा जाम

बांसवाड़ा/दानपुर. बांसवाड़ा से हाइवे 227 ए पर छोटी सरवन के निकट नदी के संकरे पुल पर शनिवार रात पत्थर से लदा डंपर खराब होने से करीब दस घंटे जाम लगा रहा। इस बीच, मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे डंम्पर को हटाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका।
सफेद पत्थर लदा यह डम्पर बांसवाड़ा से इंदौर जा रहा था। शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पीछे की कमानी टूटने से डंपर बीच सडक़ ही खड़ा रह गया। इसके चलते राजस्थान रोडवेज, मध्यप्रदेश पथ परिवहन की बसों सहित सैकड़ों वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। पुलिया संकरा होने से केवल दुपहिया वाहन ही निकल सके।
banswara_news : बांसवाड़ा के युवक की कुवैत में मौत, शव लाने पर रो पड़ा पूरा गांव
सूचना पर दानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो रिक्शा, कार, जीप आदि छोटे वाहनों को छोटी सरवन के टावर मार्ग से निकाला। बाद में पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर पत्थरों को नदी में खाली कराया और डंपर को पुल से हटाया। रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे यातायात सुचारू हो सका।
Video… बांसवाड़ा : यहां राशन पूरा नहीं देने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया हंगामा, नए डीलर ने जताई बेबसी

परेशान होते रहे यात्री

जाम के चलते बसों में सवार यात्री उनके बच्चे व वाहन चालक परेशान होते रहे। इधर, सुरक्षा के तौर पर रातभर पुलिस तैनात रही। लोग बसों से उतर कर मार्ग खुलने की जानकारी लेते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो