scriptबांसवाड़ा : 5 साल से बीमारी से परेशान था, शाम को परिवार के साथ खाना खाकर सोया, सुबह पेड़ पर लटका मिला युवक का शव | dead body found hanging on tree | Patrika News

बांसवाड़ा : 5 साल से बीमारी से परेशान था, शाम को परिवार के साथ खाना खाकर सोया, सुबह पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 16, 2018 02:53:51 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

युवक महुए के पेड़ पर फंदा लगा झूला, मौत

banswara

बांसवाड़ा : 5 साल से बीमारी से परेशान था, शाम को परिवार के साथ खाना खाकर सोया, सुबह पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

बांसवाड़ा : 5 साल से बीमारी से परेशान था, शाम को परिवार के साथ खाना खाकर सोया, सुबह पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
बांसवाड़ा. आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छापरा गांव में युवक ने महुए के पेड़ पर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह युवक को पेड़ पर लटका देख उसके परिजनों ने पुलिस की सूचना दी। छापरा गांव निवासी 30 वर्षीय कांति पुत्र नाथू निनामा लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था। शनिवार शाम परिजनों के साथ खाना खाकर घर में सोया था। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वह महुए के पेड़ से लटका मिला। मृतक के पिता नाथू पुत्र सोमा ने बताया कि शनिवार रात को खाना खाने के बाद सभी परिजन सो गए थे। सुबह कांति को घर के सामने महुए पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका देखा। वह पांच साल से मांसपेशियों की बीमारी से ग्रसित था। उसका झालोद में इलाज चल रहा था। वह रात को कब गया व फंदा लगाया, पता नहीं चला। मृतक के तीन वर्ष का बेटा है। पुलिस ने पोस्टर्माटम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
अस्पताल परिसर में मिला युवक का शव
बांसवाड़ा. राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल में परिसर स्थित विश्राम स्थल पर देर शाम एक युवक का शव बरामद हुआ। शव को कुछ लोगों ने महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया गया। जानकारी के अनुसार साइकिल स्टैंड के समीप बने विश्राम स्थल पर शाम से कोई युवक बैठा था। जिसे देर शाम तक लोगों ने मृत पाया। युवक की तलाश लेने पर उसके पास अधिकांश कागजात मध्यप्रदेश के प्राप्त हुए। मृतक युवक का नाम राजू उ$र्फ मुन्ना है। कुछ लोगों ने बताया कि युवक भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन करता था। युवक के बारे में और अधिक जानाकरी जुटाई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले के बारे में पुलिस को जानकारी है या नहीं यह ज्ञात नहीं हो पाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो