scriptघर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मजदूरी कर घर लौटा पति तो उड़ गए होश… | Dead body of woman found hanging in house | Patrika News

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मजदूरी कर घर लौटा पति तो उड़ गए होश…

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 29, 2019 03:07:26 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मजदूरी कर घर लौटा पति तो उड़ गए होश…

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मजदूरी कर घर लौटा पति तो उड़ गए होश...

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मजदूरी कर घर लौटा पति तो उड़ गए होश…

बांसवाड़ा. भूंगड़ा थाना इलाके के कुवानिया गांव में मंगलवार देर शाम एक विवाहिता का शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पर रात करीब बारह बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव रात को ही मोर्चरी में रखवाया। अगले दिन बुधवार को पीहर पक्ष के लोग भगतपुरा गांव से पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
बांसवाड़ा में भूतनी उतारने के नाम पर भोपे ने महिला के हाथों में अंगारे रखे, गर्म सांकलों से पीठ पर किए प्रहार

पुलिस के अनुसार कुवानिया निवासी केसु पत्नी भेरिया घर पर अकेली थी। उसका पति बांसवाड़ा मजदूरी के लिए आया हुआ था। दोनों बच्चे खेलने के लिए गए थे। शाम करीब छह बजे जब पति बांसवाड़ा से अपने घर पहुंचा तो घर का दरवाजा बंद था। पति ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पति ने जैसे तैसे दरवाजा खोला तो केसु फंदे से लटकी हुई थी। भेरिया ने शव को नीचे उतारा और फिर इसकी सूचना ग्रामीणोंं तथा पुलिस को दी। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो