scriptबांसवाड़ा : चाचा नेहरू का जन्मदिन बालिका सप्ताह के रूप में मनाएगा शिक्षा विभाग | Education Department will celebrate Nehru's birthday as Girl's Week | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : चाचा नेहरू का जन्मदिन बालिका सप्ताह के रूप में मनाएगा शिक्षा विभाग

childrens day 2019, childrens day in banswara : छह दिवसीय कार्य योजना घोषित की

बांसवाड़ाNov 12, 2019 / 05:52 pm

Varun Bhatt

बांसवाड़ा : चाचा नेहरू का जन्मदिन बालिका सप्ताह के रूप में मनाएगा शिक्षा विभाग

बांसवाड़ा : चाचा नेहरू का जन्मदिन बालिका सप्ताह के रूप में मनाएगा शिक्षा विभाग

बांसवाड़ा. 14 नवंबर को बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन शिक्षा विभाग बालिका सप्ताह के रूप में मनाएगा। इसको लेकर छह दिवसीय कार्य योजना घोषित कर दी है। 14 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह में विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। 14 को सामुदायिक बाल सभा होगी। एपीसी जयदीप पुरोहित ने बताया कि बाल दिवस के दिन स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत निबंध, पोस्टर निर्माण, नवाचारयुक्त कार्यक्रम किए जाएंगे। बालिका सप्ताह के तहत प्रदर्शनी, नवाचारात्मक गतिविधियां की जाएगी।
नेहरू जयंती पर बाल दिवस के साथ ‘मेरा गांव मेरा गौरव’ दिवस भी मनेगा : -डूंगरपुर. प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर 14 नवम्बर को प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ’मेरा गांव मेरा गौरव दिवस’ मनाया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपेन्द्रसिंह राठौंड़ ने बताया कि इसके तहत सुबह 7 से 9 बजे तक स्वच्छता श्रमदान, पूर्वान्ह में स्थानीय विद्यालय के सहयोग से आशुभाषण, चित्रकला, निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता तथा अपरान्ह में खेलकूद कार्यक्रम होंगे। रात्रि में स्थानीय विद्यालय एवं लोक कलाकारों द्वारा राज्य, संबंधित सांस्कृतिक क्षेत्र और समस्त ग्राम की परम्परा और विरासत पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम करने के भी निर्देश दिए। उधर, बाल दिवस पर भी विविध कार्यक्रम होंगे। जिला कलक्टर ने सभी कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मणिलाल छगन को नियुक्त किया है। सभी विभागों को पं. नेहरू की मूर्ति अथवा चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पण करने, जिला स्तर पर बाल मेला, रैली, फोटो प्रदर्शनी, विद्यार्थियों द्वारा मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। संपूर्ण जिले में वृक्षारोपण के लिए उप वन संरक्षक को निर्देश दिए हैं। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए पृथक-पृथक सहशैक्षिक प्रतियोगिताएं यथा वेशभूषा, चित्रकला, कविता गायन, भाषण, निबंध लेखन, नारा लेखन प्रतियोगिता एवं प्रेरणादायी कहानियों एवं नाटकों का मंचन, बालक-बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं यथा दौड़, कुर्सी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ एवं शांति का संदेश देने के लिए आसमान में गुब्बारे छोडना आदि गतिविधियां की जाएंगी। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी को सागवाड़ा मुख्यालय पर देश भक्ति लघु फिल्म दिखाने के निर्देश दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो