script

बांसवाड़ा में बढ़े सर्दी के तेवर, 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बदली दिनचर्या और खान-पान

locationबांसवाड़ाPublished: Dec 14, 2019 04:36:22 pm

Submitted by:

deendayal sharma

Today Weather Forecast, Winter In Banswara : बांसवाड़ा में सर्दी के बढ़े तेवर, 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बदली दिनचर्या और खान-पान

बांसवाड़ा में बढ़े सर्दी के तेवर, 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बदली दिनचर्या और खान-पान

बांसवाड़ा में बढ़े सर्दी के तेवर, 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, बदली दिनचर्या और खान-पान

बांसवाड़ा. तापमापी का पारा गिरने के साथ ही बांसवाड़ा में अचानक सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। न्यूनतम पार 13 के आस-पास बना हुआ है। सुबह-शाम ठिठुरन से दोपहर में कुछ देर के लिए राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही सूर्य ढलने लगता है सर्दी का जोर भी बढऩे लग जाता है। इसके चलते रात तक कपकपी छूटने लगती है। जो सुबह तक बरकरार रहती है। बांसवाड़ा में शहर से देहात तक सर्दी का ऐसा ही सितम देखने को मिल रहा है। बुर्जुगों और बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। दिनभर लोग गर्म कपड़ों में दिखाई पड़ते है और सुबह-शाम अलाव जलने लगे है। जिसके पास बैठकर लोग सर्दी भगाने के प्रयास करते दिखाई पड़ रहे है। इसके अलावा गर्म कपड़ों को दिन में भी शरीर से दूर करने का मन नहीं होता है। कड़ाके की ठण्ड ने आमजन की दिनचर्या और खान-पान में भी परिवर्तन ला दिया है। सुबह रजाई छोडऩे का मन नहीं होता है और शाम को घर पहुंचने की जल्दी रहती है। इसके अलावा ठंड में खाए जाने वाले व्यंजनों की दुकानों पर भी लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो