scriptभोपाल से भटककर बांसवाड़ा आ पहुंची बुजुर्ग महिला, तीन माह बाद परिजनों ने मिली, घर लौटी | elderly woman meet her family in Mahatma Gandhi Hospital Banswara | Patrika News

भोपाल से भटककर बांसवाड़ा आ पहुंची बुजुर्ग महिला, तीन माह बाद परिजनों ने मिली, घर लौटी

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 11, 2020 05:59:03 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

MG Hospital Banswara : एमजी अस्पताल चौकी के जवानों के प्रयासों से लौटी घर

भोपाल से भटककर बांसवाड़ा आ पहुंची बुजुर्ग महिला, तीन माह बाद परिजनों ने मिली, घर लौटी

भोपाल से भटककर बांसवाड़ा आ पहुंची बुजुर्ग महिला, तीन माह बाद परिजनों ने मिली, घर लौटी


बांसवाड़ा. पड़ौसी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भटककर तीन माह पहले बांसवाड़ा आई एक बुजुर्ग महिला बीमार और असहाय हालत में मिलने पर भर्ती रहने के बाद एमजी अस्पताल चौकी पुलिस के प्रयासों से शुक्रवार को परिजनों से मिल पाई। बाद में वृद्धा की बहन ओर अन्य परिजन उसे स्पताल लेकर भोपाल रवाना हो गए। अस्पताल सूत्रों के अनुसार करीब 58 वर्षीया वृद्धा गत 5 अप्रैल को लावारिस हाल में शहर में घूमते बीमार प्रतीत होने पर कोई लाया और यहां भर्ती कराया। महिला उपचार से ठीक हो गई, लेकिन कोई परिजन साथ नहीं आने और कुछ बताने में अक्षम होने से वह तीन महीने से यही रह रही थी।
बांसवाड़ा : सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद रातोंरात एमजी अस्पताल से तांबा-पीतल का कीमती सामान चोरी

उसके बारे में स्टाफ सदस्यों ने चौकी प्रभारी गिरवरसिंह को बताया तो कांस्टेबल महेंद्र और रामचरण को साथ लेकर उन्होंने मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की। काफी प्रयासों के बाद महिला ने अपना नाम सबीना पत्नी जोसफ होना बताया। इस पर उसके फोटो और जानकारी जयपुर, सूरत, भोपाल आदि शहरों की पुलिस को भेजकर परिजनों की तलाश करवाई गई। इसके बाद हाल ही उसके भोपाल के मंडीदीप निवासी होने की जानकारी मिली। फिर उसकी छोटी बहन और परिजनों के नाम सामने आए, तो उनसे चौकी की टीम ने संपर्क किया। शुक्रवार को वृद्धा की छोटी बहन और दो अन्य परिजन इंदौर से वाहन लेकर बांसवाड़ा पहुंचे। यहां दोपहर में नर्स शकुंतला खोखरिया और स्टाफ की मौजूदगी में सौंपने पर परिजन वृद्धा को लेकर भोपाल रवाना हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो