scriptबांसवाड़ा में बारातियों से भरी बस में दौड़ा करंट, 5 लोग झुलसे | Five injured as bus touches high voltage wire | Patrika News

बांसवाड़ा में बारातियों से भरी बस में दौड़ा करंट, 5 लोग झुलसे

locationबांसवाड़ाPublished: Mar 13, 2018 08:34:19 pm

Submitted by:

santosh

बस की छत पर सवार होकर सफर कर रहे पांच बाराती बिजली के तार के करंट से झुलस गए, जिन्हें यहां महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

barat bus
बांसवाड़ा। आबापुरा थाना क्षेत्र में संगेरी के पास मंगलवार दोपहर बस की छत पर सवार होकर सफर कर रहे पांच बाराती बिजली के तार के करंट से झुलस गए, जिन्हें यहां महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बाजना के गढ़ी कटारा खुर्द गांव से संतोष की बारात बांसवाड़ा जिले के आबापुरा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव आई थी। मंगलवार दोपहर बारात बाजना के लिए वापस जा रही थी।
इस दौरान संगेरी के पास चालक ने शार्ट कट रास्ता अपनाने के लिए बस को कच्चे रास्ते पर उतार दिया। कुछ दूर चलने के बाद छत पर बैठे लोग ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के चपेट में आ गए। इस पर बारातियों ने शोर मचाया और तब स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। एक बच्चा गंभीर रूप से झुलसा है जबकि चार की हालत सामान्य है।
ये हुए घायल
मध्य प्रदेश के थाना बाजना क्षेत्र के गढ़ी कटारा खुर्द निवासी 18 वर्षीय मनीषा पुत्री गजिया, गढ़ी कटरा निवासी 18 वर्षीय कला पुत्र रायचंद, बाजना गढ़ी आम्बा निवासी केला पत्नी राजू, 6 वर्षीय गणेश पुत्र लोलिया और 10 वर्षीय नानूराम पुत्र दिनेश हादसे में झुलस गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो