scriptबांसवाड़ा : गोविन्द गुरु जनजातीय यूनिवर्सिटी का खेल पंचाग जारी, 13 सितंबर से 17 नवम्बर तक होगी प्रतियोगिताएं | Govind Guru Tribal University's game almanac released | Patrika News

बांसवाड़ा : गोविन्द गुरु जनजातीय यूनिवर्सिटी का खेल पंचाग जारी, 13 सितंबर से 17 नवम्बर तक होगी प्रतियोगिताएं

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 30, 2018 02:34:08 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा : गोविन्द गुरु जनजातीय यूनिवर्सिटी का खेल पंचाग जारी, 13 सितंबर से 17 नवम्बर तक होगी प्रतियोगिताएं

बांसवाड़ा. गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षा सत्र 2018-19 में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को विवि की ओर से खेल पंचाग जारी कर दिया गया है। इस अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईड़ा ने खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का आह्वान किया। समारोह के अध्यक्ष कुलसचिव सोहन सिंह ने बताया आज के परिवेश में खेलों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर औषधि होने की बात कही। विश्वविद्यालय क्रीडा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. महीपाल सिंह ने बताया कि अन्तरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता के माध्यम से अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि अभियान्त्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवलाल ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में खेल के माध्यम से सफलता प्राप्त कर सकने की जानकारी दी। समारोह में गोविन्द गुरु खेल रत्न अवार्ड जिला खेल अधिकारी धनेश्वर मईडा, अन्तराष्ट्रीय तीरंदाज एवं ओलंपियन धुलचन्द डामोर तथा राज्य स्तरीय अन्डर 16 क्रिकेट के लिए चयनित जिले की प्रथम बालिका मालविका सिंह को गोविन्द गुरु खेल रत्न अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के ध्वज और खेल पंचांग अनावरण किया गया। संचालन डॉ. नरेन्द्र पानेरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. राकेश डामोर ने किया।
यह रहेगा कार्यक्रम
खेल स्पर्धाएं प्रतियोगिता तिथि आयोजक महाविद्यालय
क्रिकेट 13 से 15 सितम्बर अरावली कॉलेज बांसवाड़ा
फु टबाल 24 से 26 सितम्बर राज नोबल डिग्री कॉलेज डंूगरपुर
बालीबॉल 27 से 28 सितम्बर विद्यानगर कॉलेज पंचवटी सागवाड़ा
कबड्डी 03 से 05 अक्टूबर पीएसपी पी.जी.कॉलेज परतापुर
हेंडबॉल 08 से 09 अक्टूबर एल.बी.एस.कॉलेज, गनोड़ा
खो-खो 22 से 24 अक्टूबर एपीसी कॉलेज, प्रतापगढ़
बेडमिन्टन 25 से 26 अक्टूबर लियो कॉलेज बांसवाड़ा
टेबल टेनिस 25 से 26 अक्टूबर लियो कॉलेज बांसवाड़ा
एथलेटिक्स 14 से 15 नवम्बर वागड़ श्री कॉलेज , बासवाड़ा
तीरंदाजी 16 से 17 नवम्बर गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय
डा. शाह को अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार
बांसवाड़ा. जिले की पर्यावरण प्रेमी डॉ. रागिनी शाह को वन विकास, संरक्षण व वन सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य के प्रतिष्ठित अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डा. शाह को यह पुरस्कार वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर के मुख्य आतिथ्य में जामडोली में आयोजित 69 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में प्रदान किया गया। उन्हें वर्ष 2017 के लिए अमृतादेवी पुरस्कार के तहत 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री सहित विधायक अशोक परनामी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सी.एस.रत्नासामी, मुख्य वन संरक्षण एम.के.अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो