scriptHoli 2020 : होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, होलाष्टक में वर्जित रहेंगे शुभ कार्य | Holika Dahan Shubh Muhurat, Holi Bhadra, Holi Kab Hai, Dhulandi 2020 | Patrika News

Holi 2020 : होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, होलाष्टक में वर्जित रहेंगे शुभ कार्य

locationबांसवाड़ाPublished: Feb 29, 2020 11:53:28 am

Holi In Banswara, Holi In Rajasthan, Holi 2020 : गोधूलि बेला में होगा दहन, 10 को धुलंडी और 14 को मनेगी रंगपंचमी

होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, होलाष्टक में वर्जित रहेंगे शुभ कार्य

होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, होलाष्टक में वर्जित रहेंगे शुभ कार्य

बांसवाड़ा. रंगों के पर्व पर इस बार दोपहर तक ही भद्रा काल होने से नौ मार्च को होलिका दहन के दौरान भद्रा का साया नहीं रहेगा। दो वर्ष बाद ऐसा मौका आया है कि जब भद्रा होलिका दहन में बाधक नहीं बनेगी। भद्रा नहीं होने से होलिका दहन प्रदोष काल युक्त गोधूलि बेला (शाम 6.28 से 6.40 बजे तक) में सर्वश्रेष्ठ रहेगा। नौ मार्च को भद्रा का योग दोपहर 1.11 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा की अवधि सूर्योदय से रात 11.18 बजे तक रहेगी। इस दिन चंद्रमा और मंगल अपनी मित्र राशि सिंह तथा धनु में और बृहस्पति एवं शनि अपनी स्व राशि धनु और मकर में रहेंगे। यह संयोग भविष्य में आमजन के लिए सद्भावना युक्त रहेगा। मंगल और बृहस्पति के संयोग से आध्यात्मिक जागृति बढऩे के साथ ही इस बार तेज गर्मी के आसार रहेंगे। 10 मार्च को धुलंडी और 14 मार्च को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
होलाष्टक में बन रहे कई योग : – तीन से नौ मार्च के बीच होलाष्टक के चलते इस अवधि में शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। साथ ही इस दरमियान तीन सर्वार्थ सिद्धि व तीन रवि योग के साथ शुक्र-शनि पुष्य का भी संयोग बनेगा। 10 मार्च से फिर से विवाह सहित अन्य शुभ कार्य शुरू हो सकेंगे।
यह बनेंगे योग : – 3 मार्च : रवि योग सुबह 10.32 से….. 4 मार्च : रवि योग दिन-रात, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11.23 तक….. 5 मार्च : रवि योग दिन-रात, सर्वार्थ सिद्धि योग 11.26 से….. 6 मार्च : कुमार योग सूर्योदय से सुबह 10.39 तक….. 7 मार्च : शनि पुष्य सुबह 9.05 बजे तक8 मार्च : रवि योग, सुबह 6.52 से
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो