बुधवार 6 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से ही यज्ञोपवीत कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। यजमानों को प्रातः 7:00 बजे निधार्रित स्थान पर उपस्थित होने की अपील की। दोपहर 12:00 बजे यज्ञोपवीत धारण करने के उपरांत संत सानिध्य का लाभ भी समाज को प्राप्त होगा। मंगलवार को सायं निकलने वाली शोभायात्रा में शुभ्र वेश के साथ ही संपूर्ण कार्यक्रम में पितांबर धारण करने का निश्चय किया गया। बैठक में जुगल पाठक ने भोजन के निमित्त युवाओं के आर्थिक सहयोग की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इसके लिए कपिल शुक्ला एवं विघ्नेश जोशी को युवाओं से धन संग्रह के लिए अधिकृत किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण कार्यक्रमों में आचार्य मंडल के लोकेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, जानकी वल्लभ शुक्ला, राकेश शुक्ला के सानिध्य में संपूर्ण कार्यक्रम संपादित करने के साथ ही गायत्री मंत्र से संपुटित नवचंडी के आयोजन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मनोज शुक्ला, भुवनेश व्यास, नीलेश शुक्ला, हर्षद पाठक, विरल शुक्ला, परेश पाठक, यश मेहता, जितेंद्र शुक्ला, मनन व्यास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।