scriptपतंजलि अस्पताल के उद्घाटन पर बोले बाबा रामदेव- ‘2050 तक भारत को विश्व की आध्यात्मिक शक्ति बनाना है’ | India has to make the spiritual power of the world till 2050 | Patrika News

पतंजलि अस्पताल के उद्घाटन पर बोले बाबा रामदेव- ‘2050 तक भारत को विश्व की आध्यात्मिक शक्ति बनाना है’

locationबांसवाड़ाPublished: Apr 25, 2018 02:02:13 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

योग को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

banswara
योग को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
बांसवाड़ा. परतापुर. योग गुरु बाबा रामदेव ने यहां मंगलवार शाम को सभा में कहा कि हम सभी को मिलकर 2050 तक भारत को विश्व की महान आध्यात्मिक शक्ति बनाना है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनाना होगा। योग का अर्थ है जुडऩा। जब सभी जुड़ कर एक रूप हो जाएंगे तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को निरोगी बनाता है। उद्घाटन: बाबा रामदेव ने यहां पतंजलि चिकित्सालय का फीता खोलकर उद्घाटन कर दीप प्रज्जवलन किया।
त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन किए
बाबा रामदेव ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर मां की आराधाना की। उन्होंने पंडित निकुंज मोहन पण्ड्या के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद पंचाल समाज के 14 चोखरा के प्रतिनिधियों ने योग गुरु का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। बाबा रामदेव ने गोवर्धन गोशाला शिला पूजन कर परिसर में नि:शुल्क बैलगाड़ी का वितरण किया।
योगी, निरोगी और समाज के लिए उपयोगी बनें
बांसवाड़ा. एलएनजे भीलवाडा यूनिट मयूर नगर लोधा में आयोजित कार्यक्रम में योग ऋ षि बाबा रामदेव उपस्थित स्टॉफ कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि योगी बने निरोगी बने और समाज के लिये उपयोगी बने। उन्होंने कहा की 2050 तक भारत वर्ष को आर्थिक तथा आध्यत्मिक क्षेत्र में शिखर पर पहुंचाना उनका जीवन का मुख्य उद्देश्य है। इसमें स्वदेशी आंदोलन में लोगो का इतना अधिक सहयोग प्राप्त हुआ कि विदेशी कम्पनियों के छक्के छूट गए हैं। वह बहुत जल्द टेक्सटाइल क्षेत्र में कार्य करने जा रहे हैं जिसके लिए वह अपनी टीम यहां भेजेंगे। अतिथियों का स्वागत एडवाइजर आर के चौधरी ने किया। सहायक महा प्रबंधक मनोज शाह ने बताया कि बाबा का स्वागत सुकेश शर्मा, एन के बहेडिया, आर पी मूंदडा ने किया। संचालन अशोक सोडानी एवं दीपक द्विवेदी ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो