scriptबांसवाड़ा में मचेगी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की धूम, खाड़ी, अफ्रीकी देशों और पाक से आएंगे खिलाड़ी | International Athletics Spots will at Banswara | Patrika News

बांसवाड़ा में मचेगी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की धूम, खाड़ी, अफ्रीकी देशों और पाक से आएंगे खिलाड़ी

locationबांसवाड़ाPublished: Jan 06, 2019 04:12:02 pm

Submitted by:

deendayal sharma

www.patrika.com/banswara-news
 

banswara

बांसवाड़ा में मचेगी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की धूम, खाड़ी, अफ्रीकी देशों और पाक से आएंगे खिलाड़ी

बांसवाड़ा. दाउदी बोहरा समुदाय के तत्वावधान में बांसवाड़ा पहली बार अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा। प्रतियोगिता में समुदाय की शिक्षण संस्था मदरसा सैफियाह बुरहानिया (एमएसबी) से जुड़े खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज 11 जनवरी को होगा। इसमें विदेशों से भी खिलाड़ी आएंगे। प्रतियोगिता को लेकर यहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एमएसबी की विश्वभर में 24 स्कूलें हैं, जो खाड़ी देशों के अलावा अफ्रीका, भारत व पाकिस्तान में है। प्रतियोगिता में इन्हीं स्कूलों के खिलाड़ी टी-10 क्रिकेट, छात्र वर्ग में वॉलीबाल और छात्रा वर्ग में थ्रो बॉल स्पद्धाओं में सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में करीब 1200 खिलाड़ी और दो सौ से अधिक अधिकारियों के आने की संभावना है।
बांसवाड़ा में पहली बार
बांसवाड़ा में पहली बार यह स्पद्र्धाएं हो रही हैं। प्रत्येक चार वर्ष में होने वाली प्रतियोगिता की शुरुआत 1996 में मुंबई के प्रियदर्शिनी पार्क से हुई थी। इसके बाद नागपुर, बेंगलुरु, कोलकाता, इन्दौर और चेन्नई में प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। प्रतियोगिता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आमंत्रित किया गया है।
13 को मैराथन
सचिव मद्रासी ने बताया कि 13 जनवरी को शहर में मैराथन होगी। मैराथन सुबह आठ बजे नई आबादी गोल चौराहा से आरंभ होगी जो प्रमुख मार्गों से होकर डूंगरपुर मार्ग स्थित एमएसबी ग्राउंड पहुंचेगी। मैराथन में समुदाय के बच्चे, युवा और पुरुष भाग लेंगे।
इन स्थानों से आएंगे खिलाड़ी
एमएसबी बांसवाड़ा के सचिव शब्बीरभाई मद्रासी ने बताया कि प्रतियोगिता में बांसवाड़ा के अतिरिक्त बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, गोधरा, इन्दौर, कोलकाता, कोटा, मुंबई, नागपुर, नासिक, पुणे, रायपुर, राजकोट, सिकन्दराबाद, वसई से खिलाड़ी आएंगे। वहीं कुवैत, दुबई, कीनिया के नैरोबी, मोम्बासा, दरस्सलेम, तन्नाराइव से भी टीमें आएंगी। सभी खिलाड़ी 10 जनवरी को गलियाकोट आएंगे, जहां वे पीर फखरूद्दीन की दरगाह पर जियारत करेंगे। इसके बाद बांसवाड़ा पहुंचेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो