scriptबांसवाड़ा आए इसरो वैज्ञानिक ने कही बड़ी बात- ‘जीवन में योग्यता अहम, डिग्री महत्वपूर्ण नहीं’ | ISRO scientist at Banswara in honors ceremony | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा आए इसरो वैज्ञानिक ने कही बड़ी बात- ‘जीवन में योग्यता अहम, डिग्री महत्वपूर्ण नहीं’

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाJan 21, 2019 / 02:44 pm

deendayal sharma

banswara

बांसवाड़ा आए इसरो वैज्ञानिक ने कही बड़ी बात- ‘जीवन में योग्यता अहम, डिग्री महत्वपूर्ण नहीं’

बांसवाड़ा. ‘जीवन में योग्यता जरूरी है। इसके लिए शैक्षिक डिग्री महत्वपूर्ण नहीं है। नई पीढ़ी को जिस विषय में रुचि है, उसी में आगे बढऩा चाहिए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र, अहमदाबाद में कार्यरत नितिन भाई ने बांसवाड़ा यात्रा के दौरान यह बात कही। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वर्तमान में बच्चों को प्रायोगिक ज्ञान देने की और समय व धन की महत्ता बताने की आवश्यकता है। इसरो की महत्वाकांक्षी योजना गगनयान के संबंध में पूछे सवाल पर उन्होंने अधिक कुछ नहीं बता पाने की असमर्थता जताते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों की उपलब्धियों से इसरो के प्रति विश्व के विभिन्न देशों का भरोसा बढ़ा है। सुदूर संवेदी कार्य के संबंध में उन्होंने कहा कि सेटेलाइट से प्रतिदिन डाटा व फोटो प्राप्त होते हैं। भूमि में बारिश के जाने वाले पानी, वाष्पीकृत होने वाले पानी आदि की गणना की जाती है। वर्तमान में वे स्वयं 198 स्टेशनों के जल स्तर का विश्लेषण करते हैं, जिसमें माही बांध भी सम्मिलित है। यहां के विश्लेषण और सेटेलाइट डाटा में आने वाले अंतर का विश्लेषण करने के बाद अनुमान लगाया जाता है कि आगे का सीजन कैसा रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो