scriptबांसवाड़ा में पर्युषण पर्व पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, जैन समाजननों में उत्साह | Jain Community celebration Paryushan in banswara | Patrika News

बांसवाड़ा में पर्युषण पर्व पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, जैन समाजननों में उत्साह

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 30, 2019 01:28:50 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Paryushan 2019 : सांस्कृतिक, एक मिनट शो एवं दौड़ के हुए आयोजन

बांसवाड़ा में पर्युषण पर्व पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, जैन समाजननों में उत्साह

बांसवाड़ा में पर्युषण पर्व पर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, जैन समाजननों में उत्साह

बांसवााड़ा. नई आबादी स्थित जैन दादावाड़ी में पर्युषण पर्व के तहत समाजजनों ने सुबह पूजा-अर्चना की। उसके पश्चात भगवानश्री की आरती के कार्यक्रम हुए। मोहनखेड़ा से आए विधिकारक ने प्रवचन में पर्युषण पर्व के महत्व एवं पूजा-अर्चना के बारे में बताया। पर्व के चौथे दिन गवली एवं प्रभावना के लाभार्थी डॉ.महावीर सेठिया, पन्नालालजी सेठिया, कमलेश कुमार, शैलेश सेठिया, भंवरलाल सेठिया रहे। शाम को आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें एक मिनट शो एवं दौड़ आदि कार्यक्रम महिला मंडल की ओर से हुए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सेठिया समाज अध्यक्ष संजय सेठिया खादी वाले ने बताया कि इस अवसर पर दादावाड़ी समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र सेठिया, रवि जैन, शैलेश सेठिया, हजारीमल सेठिया, सोहनलाल सेठिया, निरंजनलाल सेठिया, मन्दिर समिति प्रमुख चंदूमल सेठिया, अनिल कुमार सेठिया आदि मौजूद थे।
युवाओं ने शुरू किया सप्ताह में एक दिन गांव में सफाई करने का काम, लोगों के लिए बने मिसाल और दे रहे स्वच्छता का पैगाम

महामस्तकाभिषेक
इधर, श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ सूर्यानंद नगर में पर्युषण पर्व के तहत प्रात: में भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक कर केसर, स्नात्र व फूल पूजा की गई। श्रीसंघ सचिव किशोर उकावत ने बताया कि कल्पसूत्र का वाचन किया गया। इसका लाभ नरेंद्र चोरडिय़ा ने किया। पंच महापूजन का लाभ संघ अध्यक्ष रोशन शाह, चंद्रप्रकाश राणावत और पवन शाह ने लिया। अष्टप्रकारी महापूजन का लाभ मुकेश जैन ने लिया। यहां शुक्रवार को महावीर महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रात्रि में भजन व सांस्कृतिक कार्यकम होंगे। दो सितंबर को संवत्सरी पर्व मनाया जाएगा और तीन सितंबर को रथयात्रा निकाली जाएगी।
आज महावीर जन्म वाचन महोत्सव
शुुक्रवार को महावीर जयंती का पर्व महावीर जन्मवाचन महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। दोपहर एक बजे महावीर जन्म वाचन कार्यक्रम होगा जिसमें विधिकारक कमल जैन एवं अनिल जैन की ओर से अनुष्ठान कराए जाएंगे। शाम 4 से 6 बजे तक स्वामी वात्सल्य का कार्यक्रम होगा। प्रभावना के लाभार्थी महावीर कुमार, चांदमल सेठिया रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो