scriptबांसवाड़ा : भजनों से देवी मां के चरणों में महिलाओं का वंदन, नृत्य में हुई भाव-विभोर | Joint event of Rajasthan patrika and Durga Vahini | Patrika News

बांसवाड़ा : भजनों से देवी मां के चरणों में महिलाओं का वंदन, नृत्य में हुई भाव-विभोर

locationबांसवाड़ाPublished: Mar 23, 2018 10:12:42 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

राजस्थान पत्रिका और दुर्गा वाहिनी का संयुक्त आयोजन

banswara news
बांसवाड़ा. देवी उपासना के पर्व नवरात्रि के मौके पर शहर की महिलाओं के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया। महिलाओं ने देवी मां से जुड़े भजन गाकर और उन पर नृत्य के जरिये भक्ति में लीन होने का आनंद उठाया। सामूहिक रूप से देवी भक्ति का यह अपने तरीके का पहला आयोजन था। करीब ढाई घंटे से ज्यादा चले कार्यक्रम में महिलाएं देवी भक्ति में ऐसी लीन हुई कि वे बाहरी दुनिया को भूल सी गई। बस उनके जुबां पर भजनों के बोल थे और पैर जमीन पर थिरक रहे थे। इसके अलावा आस पास की हलचल का उन्हे तनिक भी अहसास नहीं था। बीच बीच में मां के जयकारे माहौल में जोश भर रहे थे। देवी उपासना के इस उपक्रम के बाद जब महिलाएं घर लौटी तो उन्हें यह लगा मानों आठ दिन की तपस्या पूरी हो गई हो।
मौका था राजस्थान पत्रिका और दुर्गावाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या का। अंकुर स्कूल में दोपहर साढ़े तीन बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 28 महिला मंडलों सहभागिता की। इन मंडलों की कई महिलाओं ने भजन गाए। वहीं, कई महिलाओं ने भक्तिरस में डूब भजनों पर नृत्य किया। देवी अर्चना के इस पावन अवसर पर बेटियों की सुरक्षा का पैगाम भी गूंजा। स्कूल प्रबंधन की ओर से बेटी सुरक्षा का संदेश देते हुए रंगोली सजवाई गई, जिसमें महिलाओं ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इन मंडलों की शिरकत
मातृ शक्ति एवं दुर्गावाहिनी, माहेश्वरी समाज मंडल, चमत्कारेश्वर मंडल, सत्य नारायण कीर्तिन मंडल, श्रीनाथ सत्संग मंडल, नर्मदेश्वर सत्संग मंडल, कंसारा महिला मंडल, नागर सत्संग मंडल, संस्कृति ग्रुप, भावसार मंडल, दरियाव मंडल, श्रीराम सत्संग मंडल, साईं राम मंडल, नवदुर्गा मंडल, राधा सखी मंडल, हाउसिंग बोर्ड महिला मंडल, अग्रवाल महिला मंडल, गुप्तेश्वर मंडल, लायंस क्लब, राधाकृष्ण मंडल, नेमा महिला मंडल, सिंधी महिला मंडल, बाहुबलि महिला मंडल, दक्षिण कालिका महिला मंडल, अम्बा माता महिला मंडल, लायंस क्लब बांसवाड़ा माही और श्रीराम कॉलोनी महिला मंडल ने कार्यक्रम में शिरकत की।

ट्रेंडिंग वीडियो