scriptबांसवाड़ा : कागदी पिकअप बना शराबियों का अड्डा, शाम ढलते ही जमती है महफिल और… | Kagdi Pickup has become home of alcoholics | Patrika News

बांसवाड़ा : कागदी पिकअप बना शराबियों का अड्डा, शाम ढलते ही जमती है महफिल और…

locationबांसवाड़ाPublished: Jun 04, 2019 04:43:07 pm

Submitted by:

deendayal sharma

कागदी की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है

banswara

बांसवाड़ा : कागदी पिकअप बना शराबियों का अड्डा, शाम ढलते ही जमती है महफिल और…

बांसवाड़ा. शहर से सटा हुआ प्रमुख पर्यटक स्थल कागदी पिकअप वियर इन दिनों शराबियों का अड्डा बनता जा रहा है। हालत ये है कि शाम ढलते ही इस पर्यटक स्थल के इर्द गिर्द एवं भीतर लॉन में बड़ी संख्या में शराबियों की पार्टियां चलती हैं, जिनके निशान सुबह दिखाई पड़ते हैं। लोगों के अनुसार रातभर शराब पार्टी के दौरान शराबियों की ओर से शराब की खाली बोतलें एवं खाद्य सामग्रियों की थैली सहित अन्य कई वस्तुएं छोड दी जाती है। इससे कागदी पिकअप वियर की सुंदरता को तो बट्टा लग ही रहा है। साथ ही पर्यटक स्थल गंदगी से भी अटता जा रहा है।
बांसवाड़ा में पेड़ की कटाई से नाराज हुए कलक्टर, बोले- बेवजह एक भी टहनी कटी तो भेजूंगा जेल

सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति
जानकारों के अनुसार कागदी की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। कागदी पिकअप वियर के भीतर शाम ढलने के बाद कौन जा रहा है और कौन निकल रहा है। इसकी किसी को नहीं पड़ी है। चौकीदार भी शाम ढलते ही यहां से गायब ही रहता है। ऐसे में रातभर उद्यान शराबियों का अड्डा बना रहता है। मोक्षधाम से कागदी की तरफ जाने वालो ढलान पर ही बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलों का अंबार लगा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो