scriptमहिला को इतना पसंद है ये भूत कि उसके लिए इस हद तक चली गई… | This woman like ghost instead of normal human | Patrika News

महिला को इतना पसंद है ये भूत कि उसके लिए इस हद तक चली गई…

locationनई दिल्लीPublished: Jan 16, 2018 04:12:18 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

300 साल इस शख्स को मिली थी फांजी की सजा

Marriage,ghost stories,Iron Lady,love stories,Ghost marriage,
नई दिल्ली। हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी एक ऐसे इंसान के साथ हो जो उसे बहुत प्यार करता हो। उसका ख्याल रखता हो। उसके लिए कुछ भी करने के लिए हो। उसके साथ हमेशा रह सके। लेकिन इस महिला के सपने ही कुछ और थे। इस महिला को इंसान नहीं बल्कि भूतों में इंटरेस्ट हैं। इसलिए इस महिला ने एक इंसान के साथ शादी न करके एक ऐसे इंसान से शादी की जो 300 साल पहले ही मर चुका है।
Marriage,ghost stories,Iron Lady,love stories,Ghost marriage,
नॉर्दन आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर में रहने वाली इस महिला की लव स्टोरी इतनी अलग है कि हर कोई हैरान है। 45 साल की अमांडा टीग बताती हैं कि लगभग 300 साल पहले उनके पति जैक की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी जैक को देखा तो नहीं था लेकिन मुझे इतना जरूर पता है कि सन 1700 के आसपास उन्हें मौत की सजा मिली थी।
Marriage,ghost stories,Iron Lady,love stories,Ghost marriage,
बता दें कि अमांडा के अपने पहले पति से 5 बच्चे हैं। अमांडा बताती हैं कि उनका पूर्व पति उन्हें पति होने का एहसास नहीं दे पाता लेकिन जैक उन्हें आज भी पति होने का सुख देता है। अमांडा बताती हैं कि बेशक जैक उनके साथ नहीं है लेकिन आज भी वह उनके साथ डेट पर जाती हैं। उनके बीच प्यार भी होता है। एक कपल की तरह वह प्यार भी करते हैं और थोड़ी बहुत कहासुनी भी होती है। उन्होंने बताया कि जैक ने उन्हें प्रपोज किया इसलिए उन्होंने जैक से शादी के लिए हां की। यही नहीं दोनों की शादी में अमांडा के दोस्त भी शामिल हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो