scriptविवाहिता ने स्वयं पर केरोसिन डालकर कर लिया आत्मदाह | Married poured kerosene on himself the self-immolation | Patrika News

विवाहिता ने स्वयं पर केरोसिन डालकर कर लिया आत्मदाह

locationबांसवाड़ाPublished: Oct 26, 2016 11:47:00 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

उपचार के दौरान दम तोड़ा

Married poured kerosene on himself the self-immola

Married poured kerosene on himself the self-immolation

खमेरा थाना क्षेत्र के डूंगरिया गांव में बुधवार को एक विवाहिता ने स्वयं पर केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह कर लिया। इस पर शत प्रतिशत झुलसी अवस्था में विवाहिता को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार अमृत की शादी को तीन साल हो गए थे। विवाह के तीन साल बाद भी उसके कोई बच्चा भी नहीं था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इसी बात को लेकर परेशान अमृत ने तैश में आकर स्वयं के उपर केरोसिन उड़ेल लिया और आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। दिनभर गांव में दूर्घटना चर्चा का विषय बनी रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो