scriptकवेलूपोश घर में मां-बेटी के शव मिलने से फैली सनसनी, भाई ने जीजा पर लगाया हत्या का आरोप | Mother and daughter's body found at home | Patrika News

कवेलूपोश घर में मां-बेटी के शव मिलने से फैली सनसनी, भाई ने जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

locationबांसवाड़ाPublished: Jun 29, 2019 02:58:56 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

Rajasthan Crime News, Banswara Crime News : कुशलगढ़ थाना इलाके का मामला, मौत के कारण अस्पष्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

banswara

कवेलूपोश घर में मां-बेटी के शव मिलने से फैली सनसनी, भाई ने जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

बांसवाड़ा. कुशलगढ़ थाना इलाके के बड़वास छोटी गांव में गुरुवार शाम मां एवं उसकी डेढ़ साल की मासूम बेटी के शव कवेलूपोश कच्चे घर से बरामद हुए। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस के अनुसार मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं सके हैं, लेकिन मृतका के घर की आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय थी, वहीं मृतका के भाई ने बहन व उसकी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। बताया गया कि इस मसले पर दोनों पक्षों में विवाद भी उठा और इसके चलते पोस्टमार्टम शुक्रवार शाम को हो पाया।
थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि देवीलाल डिण्डोर सुबह करीब आठ बजे मजदूरी के लिए कुशलापाड़ा गांव निकला। इसके बाद वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर पहुंचा तो हक्का बक्का रह गया। टापरे के भीतर कच्ची जमीन पर कट्टू (31) और उसकी बेटी कृष्णा का शव पड़ा हुआ था। देवीलाल ने मदद के लिए पास में ही अपनी भाभी को बुलाया और दोनों शाम करीब साढ़े छह बजे कुशलगढ़ हॉस्पीटल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बादे दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाए। मृतका का पांच साल का बेटा भी है जो वाकये के समय घर से बाहर था।
घरेलू विवाद के चलते नशे में धुत्त पति ने पत्नी और बेटे पर चाकू से किया जानलेवा हमला, दोनों को तड़पता छोड़ हो गया फरार

पति पर प्रताडऩा का आरोप
घटना की जानकारी पर शुक्रवार को पहुंचे मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाया। मृतका के भाई बोर भाटोड़ निवासी गौतम पुत्र धीरा डोडियार ने बताया कि उसकी बहन और उसके पति के मध्य विवाद रहता था। उसने हत्या का आरोप लगाते हुए मौत के कारणों की जांच की मांग की। इस मामले में दोनों पक्षों के मध्य काफी देर तक विवाद हुआ। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद पुलिस की समझाइश के चलते शुक्रवार करीब चार बजे मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई हुई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो