scriptबांसवाड़ा : बैल ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, सींग की मार से पेट फटा, बाहर निकल आई आंतें | ox attacked on old man | Patrika News

बांसवाड़ा : बैल ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, सींग की मार से पेट फटा, बाहर निकल आई आंतें

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 08, 2018 11:04:57 am

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा : बैल ने बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला, सींग की मार से पेट फटा, बाहर निकल आई आंतें

घाटोल/बांसवाड़ा. खमेरा थाना क्षेत्र के देवलिया शक्तावत गांव में मंगलवार सुबह अपने ही बैल के हमले एक वृद्ध बुरी तरह घायल हो गया। बैल का सिंग वृद्ध की पेट में लगा, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई। गंभीर हालत में उसे घाटोल से बांसवाड़ा लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शी रिश्तेदार के अनुसार 62 वर्षीय नाथू पुत्र कमला बरोड़ सुबह करीब सात बजे बाड़े में सफाई से पहले बैलों को चरने के लिए खोल रहा था। वह खूंटे पर झुका हुआ ही था, कि एक बैल ने उसके पेट में दायीं तरफ सिंग मार दिया। बैल का सिंग नाथू के पेट में जा घुसा, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गई। चीख सुनकर पास ही काम कर रही पत्नी और पड़ोस के लोग दौड़े और बड़ी मुश्किल से छुड़ाकर निजी वाहन से घाटोल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए। वृद्ध की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रैफर कर दिया। बाद में उसे बांसवाड़ा एमजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों के दल ने ऑपरेशन किया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. वंदना अग्रवाल ने बताया कि वृद्ध की आंतें बाहर आ गई, लेकिन भीतर ज्यादा डेमेज नहीं हुआ। पांच टांके लिए हैं। हालत में सुधार पर वार्ड में शिफ्ट कराया है।
युवक फंदे से लटका
घाटोल. खमेरा थाना क्षेत्र के खेतजीपाड़ा गांव में एक युवक ने कवेलूपोश मकान में फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार गोलियावाड़ा पंचायत क्षेत्र निवासी नारायण (32) पुत्र दितिया ने सोमवार की रात घर के अंदर ही गले में रस्सी का फंदा लगाया और बल्ली से लटक गया। सुबह इसकी जानकारी परिजनों को हुई। सूचना पर खमेरा थाने के पुलिस दल ने पहुंचकर जांच की। पूछताछ में सामने आया कि नारायण की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था, जिसके कागजात भी परिजनों ने दिखाए। प्रकरण को लेकर रिश्तेदारों ने किसी तरह की आशंका व्यक्त नहीं की। इस पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो