scriptयुवा दिवस : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को दूध से नहलाया, श्रद्धासुमन अर्पित किए | Paid tribute to Swami Vivekananda | Patrika News

युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को दूध से नहलाया, श्रद्धासुमन अर्पित किए

locationबांसवाड़ाPublished: Jan 12, 2018 10:04:52 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

‘लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत आवश्यक’

banswara news
बांसवाड़ा. स्वामी विवेकानन्द की जयंती शुक्रवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विद्यालयों में कॅरियर डे मनाया, जिसमें विद्यार्थियों को लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनथक मेहनत करने की प्रेरणा दी गई। वहीं जिला मुख्यालय पर उनकी प्रतिमा पर भाजपा-कांगे्रस की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
मोहन कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर पंचायतराज राज्य मंत्री धनसिंह रावत, सभापति मंजूबाला पुरोहित एवं भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण का नमन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। प्रदेश सचिव जैनेंद्र त्रिवेदी, पार्षद सीता डामोर, इमरान खान पठान, देवबाला राठौड़, तुफैल अहमद सिंधी, अब्दुल वहीद चौहान, सुरेश कलाल, अरविंद डामोर, निखिलेश श्रीमाल आदि मौजूद थे। स्काउट व गाइड की ओर से में लीयो कॉलेज में एडीएम हिम्मतसिंह बारहठ के मुख्य आतिथ्य, उपखण्ड अधिकारी डा. भंवरलाल, जगमालसिंह एवं नृपजीतसिंह के विशिष्ट आतिथ्य में जयंती मनाई। दीपेश शर्मा व कॉलेज निदेशक मनीष त्रिवेदी ने प्रतीक चिह्न भेंट किए। सेवा भारती की ओर से बंजारा बस्ती में हुए कार्यक्रम में नगर सेवा प्रमुख यशवंत भावसार एवं दिलीप पाठक ने विचार व्यक्त किए।
संचालन वि_ल आचार्य ने किया। श्रीराम बस्ती में भी सेवा भारती और दुर्गा वाहिनी की ओर से विवेकानंद जयंती पर योगेश पाठक, कृष्णचन्द्र चौबीसा ने पतंग, मिठाई व प्रसाद वितरण किया। जीजीटीयू में विचार गोष्ठी में छात्र पन्नालाल गरासिया, भरत पटेल, हिमानी रावत, प्रकाशचंद्र मईड़ा, डा नितेश खांट, डा सर्वजीत दुबे ने विचार व्यक्त किए। टायनी टोट्स विद्यालय में आरके अय्यर एवं रत्ना अय्यर के आतिथ्य में वक्ताओं ने छात्राओं को विवेकानन्द के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया तथा कॅरियर की जानकारी दी। राउमावि बारी में विवेकानंद के जीवन पर आधारित निबंध व पत्रवाचन प्रतियोगिता हुई। संस्थाप्रधान रामकिशन, बंशीलाल निनामा, घनश्याम पण्ड्या, प्रदीपसिंह चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए।
यहां भी आयोजन

विद्या निकेतन उमावि मंदारेश्वर में युवा दिवस पर विनोद त्रिवेदी, भगवतीलाल कलाल आदि ने विचार व्यक्त किए। बीवीएम बीएड कॉलेज में प्राचार्य डा. गुलाबधर द्विवेदी, सचिव निर्मला चेलावत ने विचार व्यक्त किए। संचालन चित्रा काले ने किया। राजकीय नूतन उमावि युवा दिवस पर कॅरियर डे उपखण्ड अधिकारी डा भंवरलाल के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। अध्यक्षता संस्था प्रधान प्रमोद शाह ने की। पारी प्रभारी जयन्तीलाल भट्ट ने विचार व्यक्त किए। राउमावि देवलिया में कॅरियर डे ललित द्विवेदी की अध्यक्षता, प्रमोद कौशिक के मुख्य आतिथ्य एवं मृत्युंजय, प्रतीक कुमार एवं आनन्द कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया। नवयुवक मण्डल माकोद की ओर से राउमावि में कार्यक्रम हुआ, इसमें अरविन्द डोडियार, संस्था प्रधान शिवशंकर वैष्णव ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन डामोर, उपाध्यक्ष दिनेश डोडियार, सुरेश निनामा आदि उपस्थित थे।
न्यू लुक सीनियर सैकण्डरी स्कूल एवं कॉलेज में कॅरियर डे पर कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी डा. भंवरलाल ने विद्यार्थियों को कॅरियर के प्रति संजीदा रहने को कहा। डा. सीबी स्वर्णकार, डा. सुशील सोमपुरा, सहायक निदेशक दीप कोठारी ने विचार व्यक्त किए। आभार डा. प्रभुलाल शर्मा ने वक्त किया। जम्बूखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र जोशी ने छात्र/छात्राओं को स्वामी विवेकानन्द के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। संचालन महेश पटेल ने किया एवं आभार दिनेश पटेल ने व्यक्त किया। किड्जी प्री स्कूल में स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। निदेशक डा. राजेश वसनिया ने स्वामी जी की जीवनी बताई। संस्था प्रधान निक्की वसनिया, दर्शना जोशी, पूर्वा चौबीसा, निशा खेड़ा व हिमानी परमार उपस्थित थे।
प्रतिमा का दुग्ध स्नान

विद्यार्थी परिषद की ओर से विवेकानंद की प्रतिमा का दूध से स्नान करा माल्यार्पण किया गया। जनजाति सह प्रमुख दिनेश राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश निनामा, जिला संयोजक सुनिल सुरावत उपस्थित थे। भारती विद्या भवन रातीतलाई में निदेशिका सरोज नगावत की अध्यक्षता में विवेकानन्द जयंती मनाई। उन्होंने स्वामी जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। संचालन शैलेन्द्र जोशी के द्वारा किया गया। आभार भारती मिश्रा ने माना। आदिवासी आरक्षण विद्यार्थी मोर्चा के संरक्षक हेमंत राणा व महासचिव दिनेश पटेल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
भुवनेश निनामा, जसवंत सिंह, बृजेश खराड़ी, ललित डामोर, रवींद्र बरजोड़, विजय कटारा, सुनील डिंडोर आदि मौजूद रहे। चतरा खुंटा में एमबीडी मण्डल की ओर से कार्यक्रम हुए। ब्लॉक समन्वयक बलवंत सिंह मछार, प्रवक्ता बंसीलाल अड व निकेश ने विचार व्यक्त किए। राउमावि मलाना में कॅरियर डे पर संस्थाप्रधान हरीशचंद्र ठाकुर, मुख्य अतिथि राकेश पाटीदार, विशिष्ट अतिथि प्रेमशंकर पाटीदार आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन नयना जैन ने किया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुशलगढ़ में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष मांगीलाल यादव, डा. कचरूलाल गारी, दलसिंह कटारा, रमणसिंह, महेंद्र, महेश कुमार, मीठालाल आदि ने वार्ता प्रस्तुत की।
गुरुकुल विद्या भवन मावि ठीकरिया में अध्यक्षता शाला प्रबंधक लोकेंद्र सिंह शक्तावत ने की। संस्था प्रधान परमेश्वरी शक्तावत के आतिथ्य में कार्यक्रम हुए। पोस्टर प्रतियोगिता में करण डिंडोर, प्रांजल ठाकुर, ईश्वर यादव तथा निबंध प्रतियोगिता में सतीश कोटेड, मिश्वा पंचाल ,आंचल भाटिया पहले तीन स्थानों पर रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन नंदकिशोर वैष्णव एवं तृप्ति नागर ने किया। आभार आशा मेहता एवं पूजा अहेरी ने व्यक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो