scriptVideo : पत्रिका की जागो जनमत यात्रा पहुंची बांसवाड़ा, लोगों को दिलाई मतदान करने और करवाने की शपथ | Patrika Jago Janmat Yatra reached Banswara | Patrika News

Video : पत्रिका की जागो जनमत यात्रा पहुंची बांसवाड़ा, लोगों को दिलाई मतदान करने और करवाने की शपथ

locationबांसवाड़ाPublished: Nov 19, 2018 08:12:38 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/banswara-news

banswara

Video : पत्रिका की जागो जनमत यात्रा पहुंची बांसवाड़ा, लोगों को दिलाई मतदान करने और करवाने की शपथ

बांसवाड़ा. राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत यात्रा सोमवार दोपहर बांसवाड़ा जिले के घाटोल विधान सभा क्षेत्र पहुंची। जिसके तहत विधाानसभा क्षेत्र के उदाजी का गढ़ा स्थित सरस्वती स्कूल में युवा मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवा मतदाताओं के साथ ही उपस्थित कई लोगों ने मतदान करने तथा कराने का संकल्प लिया। साथ ही चुनाव के दौरान आने वाली फेक न्यूज के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सभी लोगों को फेक न्यूज और उससे बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही गुमराह नहीं होने का आह्वान किया गया।
राजस्थान का रण : यह है हमारे पिछड़े जिले बांसवाड़ा के करोड़पति उम्मीदवार, साल दर साल बढ़ती गई इनकी संपत्ति

स्वयं के विवेक से करें मतदान
राजस्थान पत्रिका प्रतिनिधियों ने बताया कि चुनावी माहौल में लोग बहकाते हैं, लेकिन मतदाता को किसी के बहलावे में नहीं आकर अपने विवेक से मतदान करना है। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है लोग अक्सर मतदान के दिन छुट्टी होने पर घूमने निकल जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर मतदान जरूर करना चाहिए। साथ ही मतदान के लिए परिजनों, पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों को भी जागरूक करना है अंत मे उपस्थित सभी लोगो को मतदान करने, कराने व जवाबदेह जनप्रतिनिधि को चुनने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने मतदान करने की शपथ ली। सरस्वती विद्या मंदिर संस्था निदेशक महेंद्र पुरोहित, राम अवतार, लोकेंद्र, मदन सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन के कई स्टाफ उपस्थित रहे। इसके बाद घाटोल के तहसील रोड पर जागो जनमत रथ ने लोगों को संबोधित करते हुए मतदान के लिए जागरूक किया।
मानगढ़ धाम के नाम पर सेंकी जाती है सिर्फ राजनीति की रोटियां, चुनावी धमचक में शहीदों को श्रद्धांजलि देने कोई नहीं पहुंचा

बांसवाड़ा में भी दिलाई शपथ
घाटोल के बाद जागो जनमत रथ बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा जहां नगर परिषद कार्यालय के बाहर लोगों को संबोधित किया गया। यहां रथ के आने पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों को अनिवार्य रूप से मताधिकार का प्रयोग करने और लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने के बारे में बताया। साथ ही आमजन को राजस्थान पत्रिका के शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी गई। मंगलवार को जागो जनमत यात्रा बागीदौरा व गढ़ी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर लोगों को जागरूक करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो