बांसवाड़ा

लॉकडाउन के चलते मुंबई से पैदल घर लौट रहे बांसवाड़ा के 4 लोगों की मौत, 3 जने गंभीर घायल

Death In Road Accident : मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हुआ सडक़ हादसा

बांसवाड़ाMar 28, 2020 / 07:15 pm

deendayal sharma

लॉकडाउन के चलते मुंबई से पैदल घर लौट रहे बांसवाड़ा के 4 लोगों की मौत, 3 जने गंभीर घायल

लॉकडाउन के चलते मुंबई से पैदल घर लौट रहे बांसवाड़ा के 4 लोगों की मौत, 3 जने गंभीर घायलबांसवाड़ा/परतापुर/अरथूना. लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र से पैदल बांसवाड़ा आ रहे जिले के सात जनों को शनिवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर सडक़ हादसे में मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर घायल हुए। पुलिस के अनुसार मृतकों में मूलत: बांसवाड़ा जिले के आंजना हाल अग्रवाल सर्किल नालासोपारा निवासी रमेश (55) पुत्र मांगीलाल भट्ट, मोटी बस्सी, बांसवाड़ा हाल जोगेश्वरी निवासी निखिल (25) पुत्र प्रकाश पंड्या, लोहारियापाड़ा, भगोरा निवासी नरेशचंद्र (18) पुत्र रामलाल कलासुआ और पोरड़ा वखतपुरा, अरथूना निवासी कालूराम (18) पुत्र देवजी भगोरा शामिल हैं। इसके अलावा आंजना के मूल और वसंतनगरी वसई निवासी मयंक कुमार पुत्र विद्याशंकर भट्ट (32), भगोरा, गढ़ी हाल भांडुप निवासी कल्पेश ईश्वरलाल जोशी और एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हुए। जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे टेंपो ने इन्हें कुचल दिया। पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

Home / Banswara / लॉकडाउन के चलते मुंबई से पैदल घर लौट रहे बांसवाड़ा के 4 लोगों की मौत, 3 जने गंभीर घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.