scriptबांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर देर रात मचा बवाल, हथियारों से लेस 40-50 लोगों ने किया पथराव और… | People pelted stones in the banswara | Patrika News

बांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर देर रात मचा बवाल, हथियारों से लेस 40-50 लोगों ने किया पथराव और…

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 11, 2019 02:17:44 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

खांदू कॉलोनी में देर रात पथराव, आपसी रंजिश के चलते हुई घटना

banswara

बांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर देर रात मचा बवाल, हथियारों से लेस 40-50 लोगों ने किया पथराव और…

बांसवाड़ा. कोतवाली थाना इलाके की खांदू कॉलोनी में बुधवार रात खाटवाड़ा के कुछ लोगों ने मारपीट और पथराव कर दिया। इससे कॉलोनी में अफ रा तफ री मच गई। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार खांदू कॉलोनी निवासी प्रिया पुत्री नाथू यादव ने 4-5 नामजद सहित 40-50 अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।
#Banswara_News : बारातियों को लेकर लौट रही बस का टायर निकला, 100 फीट तक घसीटती गई बस, 40 लोगों पर मंडराई मौत

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व प्रिया के भाई के साथ मारपीट को लेकर पाबंदी की कार्रवाई हुई थी। इसके चलते विवाद की स्थिति बनी हुई थी। रात को इसी बात के चलते निक्कू, राहुल, दीपक सहित अन्य हाथो में लठ और पत्थर लेकर आए और पथराव कर दिया। साथ ही कुछ लोगो ने तोडफ़ ोड़ कर दी। इससे कॉलोनी में अफ रा तफ री मच गई। इसके बाद लोग कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो