बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर देर रात मचा बवाल, हथियारों से लेस 40-50 लोगों ने किया पथराव और…

खांदू कॉलोनी में देर रात पथराव, आपसी रंजिश के चलते हुई घटना

बांसवाड़ाJul 11, 2019 / 02:17 pm

Varun Bhatt

बांसवाड़ा : खांदू कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर देर रात मचा बवाल, हथियारों से लेस 40-50 लोगों ने किया पथराव और…

बांसवाड़ा. कोतवाली थाना इलाके की खांदू कॉलोनी में बुधवार रात खाटवाड़ा के कुछ लोगों ने मारपीट और पथराव कर दिया। इससे कॉलोनी में अफ रा तफ री मच गई। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची। साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के अनुसार खांदू कॉलोनी निवासी प्रिया पुत्री नाथू यादव ने 4-5 नामजद सहित 40-50 अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।
#Banswara_News : बारातियों को लेकर लौट रही बस का टायर निकला, 100 फीट तक घसीटती गई बस, 40 लोगों पर मंडराई मौत

पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व प्रिया के भाई के साथ मारपीट को लेकर पाबंदी की कार्रवाई हुई थी। इसके चलते विवाद की स्थिति बनी हुई थी। रात को इसी बात के चलते निक्कू, राहुल, दीपक सहित अन्य हाथो में लठ और पत्थर लेकर आए और पथराव कर दिया। साथ ही कुछ लोगो ने तोडफ़ ोड़ कर दी। इससे कॉलोनी में अफ रा तफ री मच गई। इसके बाद लोग कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया।
#Banswara_News : चिटफंड कम्पनी में ठगी की शिकार महिलाओं ने मचाया बवाल, कार्यालय पर किया पथराव, कलक्टरी पहुंचकर की रुपयों की मांग
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.