scriptबांसवाड़ा : सडक़ पर पड़े गड्ढ़ों से हो रहे थे हादसे, दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने खुद पुलिसकर्मियों ने सुधारी सडक़ | Police personnel repaired the road in banswara | Patrika News

बांसवाड़ा : सडक़ पर पड़े गड्ढ़ों से हो रहे थे हादसे, दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने खुद पुलिसकर्मियों ने सुधारी सडक़

locationबांसवाड़ाPublished: Jul 13, 2019 04:54:32 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

पुलिसकर्मी आए आगे, हादसों से आमजन को बचाने के लिए उठाया कदम

banswara

बांसवाड़ा : सडक़ पर पड़े गड्ढ़ों से हो रहे थे हादसे, दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने खुद पुलिसकर्मियों ने सुधारी सडक़

बांसवाड़ा. जिले के सल्लोपाट थाने के पुलिसकर्मियों ने आमजन की जान बचाने के लिए अच्छी पहल की है। मुख्य मार्ग पर पड़े गड्ढों के कारण राहगीरों व वाहनधारियों को सडक़ दुर्घटना से बचाने के लिए पुलिसकर्मी आगे आए और सडक़ दुरुस्त की। थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही सल्लोपाट-मोनाडूंगर सडक़ का निर्माण किया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से थाने के पास सडक़ पर गड्ढा हो गया। इससे कई लोग चोटिल भी हुए। और इससे बड़ी दुर्घटना की आशंका थी। राहगीरों को किसी दुर्घटना से बचाने के उद्देश्य से सडक़ पर बने गड्ढों को पुलिसकर्मी विमल पाटीदार और पुष्पराज सिंह को भेजकर भरवाया।
#Banswara_News : तीन महीने पहले बनी चाचाकोटा जाने वाली सडक़ पहली बारिश में ही धंसी, दरारों में दिखने लगी भ्रष्टाचार की मिलावट

सुनी समस्याएं, निराकरण के निर्देश
बांसवाड़ा. सामाजिक नव निर्माण और आंचलिक विकास के लिए जागरुकता जरूरी है। पौष्टिक खान-पान अपनाने तथा तम्बाकू आदि व्यसनों का परित्याग किया जाना चाहिए। यह आह्वान कलक्टर आशीष गुप्ता ने शुक्रवार को बांसवाड़ा सामरिया राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हुए रात्रि चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से किया। उन्होंने चौपाल में एसडीओ पूजा पार्थ, प्रशिक्षु आईएएस एम. प्रकाश, विकास अधिकारी दलीपसिंह, सरपंच मणि बाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि, कार्मिकों को जन समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पानी की समस्या से अवगत कराया। कलक्टर ने प्रस्ताव बनाने के अधिकारियों निर्देश दिए। जिला प्रशासन जल संकट समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से सम सामयिक क्षेत्रीय हालातों, रहन-सहन, खान-पान आदि की जानकारी ली। ग्रामीणों से क्षेत्र में अधिकाधिक पौधरोपण के लिए कहा। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा लाभ पाने के तौर-तरीकों के बारे में बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो