scriptबांसवाड़ा : सडक़ों पर गड्ढों में भरा पानी, लोगों ने नहा-धोकर जताया विरोध, नारेबाजी की | poor conditions of roads in banswara | Patrika News

बांसवाड़ा : सडक़ों पर गड्ढों में भरा पानी, लोगों ने नहा-धोकर जताया विरोध, नारेबाजी की

locationबांसवाड़ाPublished: Sep 10, 2018 02:45:03 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा : सडक़ों पर गड्ढों में भरा पानी, लोगों ने नहा-धोकर जताया विरोध, नारेबाजी की

बांसवाड़ा. शहर की सडक़ें दम तोड़ रही हैं। सडक़ से डामर गायब है और गिट्टी पसरी है। बारिश के बीच इन खस्ताहाल सडक़ों पर बने गड्ढे लबालब हैं और चलना जोखिम भरा है। नगरपरिषद से लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिम्मे वाली शहर की कई सडक़ें दम तोड़ चुकी हैं। इसके बावजूद सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे हालात के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं। अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए लोग नए-नए तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दाहोद मार्ग पर समस्या समाधान ग्रुप के सदस्य एकत्र हुए और लबालब बने गड्ढों के निकट ही प्रतीकात्मक रूप से नहाए और वहीं कपड़े धोकर विरोध जताया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों सहित आमजन ने जमकर नारेबाजी भी की। शहर के उदयपुर-डंूगरपुर लिंक मार्ग, दाहोद रोड, खांदू कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड सहित कई जगह सडक़ खस्ताहाल हो चुकी है।
यह मूलभूत सुविधाएं भी नहीं
वहीं नगर परिषद के वार्ड 16 और 18 में मूलभूत सुविधाएं नहीं होने पर भी विरोध जताया। वार्ड वासियों ने बताया कि क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। वहीं, समस्याओं को लेकर जब वार्ड पार्षद अंबा मईड़ा से क्षेत्रवासियों ने चर्चा कि तो उन्होंने नगर परिषद में सुनवाई न होने की बात कही। क्षेत्र में नालियां ही नहीं हैं, रोड कच्चे हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र की महिलाएं एकजुट होकर राज्यमंत्री धनसिंह रावत के पास गई थी। उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा क्षेत्र की महिलाओं ने रोड लाइट न होने से उत्पन्न समस्याओं के बारे में भी बताया।
नाथेलाव के पास किया प्रदर्शन
नाथेलाव के पास दाहोद रोड पर बने गड्ढों को लेकर ग्रुप के सदस्यों ने विरोध जताया। और उक्त गड्ढों में पानी जमा होने के कारण प्रदर्शन किया। सदस्यों ने इस दौरान वहां सांकेतिक तौर पर कपड़े धोए और स्नान किया। इस मोके पर नितेश कंसारा, मांगीलाल तेली, सचिन कंसारा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो