scriptबांसवाड़ा में बदला मौसम, बारिश होने से किसानों के खिल उठे चेहरे | Pre monsoon Rain in Banswara, Farmers happy | Patrika News

बांसवाड़ा में बदला मौसम, बारिश होने से किसानों के खिल उठे चेहरे

locationबांसवाड़ाPublished: Jun 22, 2019 05:43:21 pm

Submitted by:

anandi lal

बांसवाड़ा में बदला मौसम, बारिश होने से किसानों के खिल उठे चेहरे

Banswara

बांसवाड़ा में बदला मौसम, बारिश होने से किसानों के खिल उठे चेहरे

बांसवाड़ा। राजस्थान में कुछ दिनों पहले हुई बरसात ( rain in banswara ) के बाद बढ़ते तापमान के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। इस बार बांसवाड़ा जिले में बारिश हुई। बारिश होने से वातावरण में ठंड़क घुल गई। इससे पहले आसमां में काली घटाएं छाई रही। जिले में बारिश का दौर शनिवार शाम को शुरू हुआ। बरसात होने से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

दरअसल, राजस्थान के कई जिलों में शनिवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले सप्ताह तक मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही रही। जयपुर में आज 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी भाग में निम्न वायुदाब से बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं से बादल छाए रहेंगे।
हालांकि, वायु चक्रवात ( Vayu Cyclone ) ने राजस्थान में मानसून की रफ्तार पर लगाम सी लगा दी। देरी से चल रहा मानसून और लेट हो रहा है। इससे 10 जून तक कर्नाटक, तेलंगाना पहुंचने वाला मानसून 22 जून को पहुंचा है। ऐसे में प्रदेश में इसके 7 दिन और देरी से आने की संभावनाएं है। दिल्ली और जयपुर में लगभग एक समय में ही मानसून आता है, ऐसे में इसके जुलाई के दूसरे सप्ताह तक आने की संभावनाएं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो