scriptबांसवाड़ा : मंदिर में पूजा करने गए पुजारी का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा | priest dead body found in the pond | Patrika News

बांसवाड़ा : मंदिर में पूजा करने गए पुजारी का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

locationबांसवाड़ाPublished: Oct 10, 2018 02:36:31 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

www.patrika.com/banswara-news

banswara

बांसवाड़ा : मंदिर में पूजा करने गए पुजारी का शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

बांसवाड़ा : मंदिर में पूजा करने गए पुजारी शव तालाब में मिला, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा
बांसवाड़ा. सज्जनगढ़. सज्जनगढ़ के निकटवर्ती मंगलेश्वर मंदिर के निकट ओसरा तालाब में मंगलवार सुुबह एक पुजारी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को तालाब में शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सज्जनगढ़ निवासी महेशचन्द्र पुत्र (22) रमाकान्त आमेटा के रूप में हुई। शव के पास ही झाडिय़ों में मोटरसाइकिल व झोला मिला।
महेश सोमवार को सज्जनगढ़ से छह किमी दूर मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सिद्धि करने गया था। मुंह, गला व गर्दन और कान से खून बहने व खरोंच के निशान मिले हैं। इस पर परिजन ने हत्या की आशंका अंदेशा जताया। परिजन ने थानाधिकारी गोविंदसिंह से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने व हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने की मांग उठाई। परिजनों ने बताया कि महेश सोमवार को शाम करीब 5 बजे मंगलेश्वर मन्दिर में सिद्धि करने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो चिंता हुई। मंगलवार सुबह परिजन ने महेश की छानबीन शुरू की। करीब आठ बजे तालाब में शव नजर आने की सूचना मिली।
पूजा व मजदूरी कर परिवार पालता था
घर की माली हालत ठीक नहीं होने, पिता के बीमार रहने पर महेश घर चलाने के लिए सज्जनगढ़ डाकघर में बतौर दैनिक श्रमिक कार्य करता था। साथ-साथ सज्जनगढ़ स्थित महादेव मंदिर में पूजा पाठ कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। हर सोमवार को मंगलेश्वर मन्दिर में भक्तों की मनुहार पर सिद्धि करने भी जाता था। इससे कुछ आमदनी हो जाती थी। घर में बुजुर्ग मां व छोटा भाई भी है। महेश की तीन माह पूर्व सगाई भी हुई बताई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो