scriptबांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए निकली बस बीच रास्ते अटकी, आधी रात में सडक़ों पर भटकते रहे यात्री | Private bus from banswara to ahmedabad got spoiled on the road | Patrika News

बांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए निकली बस बीच रास्ते अटकी, आधी रात में सडक़ों पर भटकते रहे यात्री

locationबांसवाड़ाPublished: Mar 30, 2018 12:50:22 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

यात्री परेशान, टिकट के रुपए लौटाने के लिए मचा घमासान, गश्त कर रही पुलिस को देख ट्रावेल्स के कार्मिकों ने सुलटाया मामला

banswara
बांसवाड़ा. बांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए गुरुवार को रवाना हुई एक निजी ट्रावेल्स की बस गणपतपुरा के करीब खराब हो गई। इस पर बस को पुन: बांसवाड़ा लाया गया लेकिन टिकट के रुपए लौटाने को लेकर यात्रियों व ट्रावेल्स कंपनी के कार्मिकों के बीच खूब तू-तू मैं-मैं हो गई। इसके बाद रुपए लौटाए गए। टिकट का मसला हल हुआ तो यात्री रात काटने का ठौर ढूंढने के लिए भटकते रहे। हुआ यंू की बस यहां से अहमदाबाद के लिए निकली थी। गणपतपुरा के निकट बस की कमानी टूट गई।
मौके पर ही काफी देर तक खड़े रहने के बाद चालक बस को सवारियों सहित जैसे-तैसे शहर तक लाया। पुराने बस स्टैण्ड क्षेत्र में बस रोकते के साथ ही सवारियों ने बस संचालक को खूब खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद यात्री टिकट के रुपए लौटने पर अड़ गए, लेकिन ट्रावेल्स के कार्मिक आना-कानी करने लगे। इस पर शोर-शराबा होने लगा। तब रात्रि गश्त को निकला पुलिस दल करीब 12:30 बजे पहुंचा। पुलिस को देख ट्रावेल्स कंपनी के कार्मिकों ने यात्रियों को रुपए लौटाए। यात्रियों की संख्या करीब तीस थी।
घर तक भी नहीं पहुंच सके
बस में कई सवारियां ग्रामीण अंचल से भी थी। रात में गांव तक पहुंचने का साधन नहीं होने से यहां-वहां भटकते रहे। कुछ ने अपने परिचितों को फोन कर मदद मांगी। तो, कुछ यातायात के साधन तलाशते दिखे।
उपचार कराने निकले थे
कुछ यात्रियों ने बताया कि वह उपचार कराने अहमदाबाद जा रहे थे। चिकित्सक से भी समय ले लिया था, लेकिन बस खराब होने से बहुत परेशानी खड़ी हो गई है।

शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
बांसवाड़ा ञ्च पत्रिका. राजस्थान वरिष्ठ शिक्षक संघ की कोर कमेटी की बैठक अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के कार्यालय में आयोजित की गई।जिला प्रवक्ता आशीष उपाध्याय ने बताया कि बैठक के दौरान रेस्टा द्वारा संगठन का मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें वरिष्ठ अध्यापकों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें वेतन विसंगति, अंतर मंडल स्थानांतरण पर वरिष्ठता बनाने, सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी एवं हिंदी अनिवार्य विषय के प्राध्यापक पद सृजित करने, हैडमास्टर पद पर भर्ती में वरिष्ठ अध्यापकों को 5 वर्ष के अनुभव की जगह 2 वर्ष की छूट देकर 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य करने तथा नवीन पेंशन स्कीम को बदल कर पुन: पुरानी पेंशन को बहाल किए जाने सहित 11 मांगें शामिल की गई हैं। प्रदेशाध्यक्ष भेरूराम चौधरी ने कहा कि अगर सरकार उक्त मांगों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाती है तो आने वाले दिनों में जयपुर में आंदोलन किया जाएगा। बैठक में बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष गोविंद पाटीदार सहित विभिन्न जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया। बांसवाड़ा से जितेंद्र यादव, मदन गढ़वाल आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो