scriptराहुल गांधी बेणेश्वरधाम पर रखेंगे 132 करोड़ के पुल की आधारशिला | rahul gandhi in beneshwar dham dungarpur banswara | Patrika News

राहुल गांधी बेणेश्वरधाम पर रखेंगे 132 करोड़ के पुल की आधारशिला

locationबांसवाड़ाPublished: May 15, 2022 09:26:18 pm

Submitted by:

Varun Bhatt

– बेणेश्वर धाम स्थित देवालयों में करेंगे दर्शन एवं पूजा- संभाग भर से जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी बेणेश्वरधाम पर रखेंगे 132 करोड़ के पुल की आधारशिला

राहुल गांधी बेणेश्वरधाम पर रखेंगे 132 करोड़ के पुल की आधारशिला

साबला (डूंगरपुर). अखिल भरतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम पहुंचेंगे। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए। स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष भी चिंतन शिविर के बाद हो रही पहली इस बड़ी सभा को लेकर आवश्यक तैयारियों में लगे हुए हैं। राहुल गांधी मुख्यत: यहां बेणेश्वर धाम पर 132 करोड़ की लागत से बनने वाले हाई लेवल पुल की आधारशिला रखेंगे। वहीं, बांसवाड़ा सीमा क्षेत्र में आमजन को संबोधित करेंगे। सभा को लेकर डूंगरपुर-बांसवाड़ा के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता देर शाम तक जुटे हुए दिखे। कांग्रेस कमेटी ने करीब दो लाख से अधिक लोगों के आने का दावा किया है।
हर साल बारिश में टापू बन जाता है धाम, फंस जाते हैं श्रद्धालु
साबला. बेणेश्वर धाम सोम और माही के संगम स्थल पर अवस्थित है। दोनों नदियां धाम को घेरे हुए हैं। इन पर तीन पुल बने हुए हैं, लेकिन सोम पुल को छोड़ कर शेष दोनों की ऊंचाई बहुत कम है। नदियों के उफान पर आने के दौरान पुल पर पानी आ जाता है और धाम टापू में तब्दील हो जाता है। बांसवाड़ा स्थित माहीडेम तथा आसपुर स्थित सोमकामला आम्बा बांध के गेट खोलने के दौरान भी धाम टापू बना रहता है। इससे धाम पर स्थित मंदिरों के पुजारी, व्यापारी तथा कई बार श्रद्धालु भी फस जाते हैं। बहुत बार तो कई-कई दिनों तक पुलों से पानी नहीं उतरता। ऐसे में लोग धाम पर अटके रहते हैं। हाइलेवल ब्रिज निर्माण से इस समस्या से निजात मिलेगी। वहीं बांसवाड़ा-उदयपुर स्टेट हाइवे के लिए नई कनेक्टिविटी भी बनेगी।
फेक्ट फाइल
सोम और माही नदियों पर साबला से गनोड़ा (बांसवाड़ा) सीमा क्षेत्र तक बनेगा हाइलेवल ब्रिज
1387 मीटर होगी पुल की लंबाई
१३ मीटर होगी चौड़ाई
36 पिल्लर पर बनेगा पुल
४० गुणा ४० मीटर का साबला-गनोड़ा तथा बेणेश्वर-भटवाड़ा मार्ग के बीच बनेगा सर्कल
बेणेश्वर-भटवाड़ा मार्ग पर पुल की लंबाई 87 मीटर तथा चौड़ाई 13 मीटर रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो